Hindi, asked by virushp7974, 1 year ago

can any1 plz explain kallu kumhar ki unakoti...??hindi...9th grade plzz....

Answers

Answered by Anonymous
0
कल्लू कुम्हार की उनाकोटी' पाठ में लेखक के. विक्रम सिंह के द्वारा की गई यात्रा का वर्णन है। लेखक एक बार काम के सिलसिले में त्रिपुरा गए थे। वहाँ उन्होंने अपने कार्यक्रम के लिए त्रिपुरा के अनेक स्थानों की यात्रा की थी। उनाकोटी उन्हीं स्थानों में से एक था। उनाकोटी का लेखक ने विशेष रूप से इस पाठ में वर्णन किया है। इस स्थान पर शिव की एक करोड़ से एक कम मूर्तियाँ विद्यमान हैं। लेखक ने इस स्थान पर अपने कार्यक्रम की शूंटिग भी की थी। यह स्थान इतना सुंदर था कि लेखक की स्मृतियों में रच-बस गया। इस यात्रा वृत्तांत में लेखक ने त्रिपुरा की संस्कृति, सभ्यता, वहाँ के जन-जीवन, समस्याओं, भौगोलिक, उद्योग, जनजातीय लोगों आदि का वर्णन किया है। ऐसी यात्रा वृत्तांत के माध्यम से हम किसी भी स्थान के बारे सटीक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस तरह के पाठ का उद्देश्य होता है, बच्चों को अपने देश के हर स्थान के बारे में बताना।


Similar questions