Hindi, asked by preetyadav617, 7 months ago

Plz it's urgent in hindi

Attachments:

Answers

Answered by moinkazi667
0

Answer:

हमारे देश में आज़ादी के इतने सालों बाद भी, बाल मज़दूरी कलंक बना हुआ है। हमारे लिए यह बहुत ही विडंबना का विषय है कि आज की सदी के भारत में भी हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। बाल श्रम क्या है? इसके कारण, दुष्परिणाम, इसको रोकने के हम क्या उपाय कर सकते हैं? और सरकार द्वारा इसको रोकने के लिए क्या-क्या किया जा रहा है? इन सभी प्रश्नों के आधार पर हम इस लेख के जरिए बाल श्रम या बाल मज़दूरी के विषय पर आपको जानकारी दे रहे हैं। आशा है कि ये जानकारी आपके लिए अहम सिद्ध होगी।

बाल श्रम हमारे देश और समाज के लिए बहुत ही गम्भीर विषय है। आज समय आ गया है कि हमें इस विषय पर बात करने के साथ-साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारियाँ भी समझनी होगी। बाल मज़दूरी को जड़ से उखाड़ फेंकना हमारे देश के लिए आज एक चुनौती बन चुका है क्योंकि बच्चों के माता-पिता ही बच्चों से कार्य करवाने लगे है। आज हमारे देश में किसी बच्चे को कठिन कार्य करते हुए देखना आम बात हो गई है।

बाल मज़दूरी को बड़े लोगों और माफियाओं ने व्यापार बना लिया है। जिसके कारण दिन-प्रतिदिन हमारे देश में बाल श्रम बढ़ता जा रहा है और बच्चों का बचपन खराब हो रहा है। इस से बच्चों का भविष्य तो खराब होता ही है, साथ में देश में गरीबी फैलती है और देश के विकास में बाधाएँ आती हैं।

बाल श्रम भारत के साथ-साथ सभी देशों में गैर कानूनी है। बाल श्रम हमारे समाज के लिए एक कलंक बन चुका है। बाल मज़दूरी की समस्या समय के साथ-साथ बहुत उग्र रूप लेती जा रही है। इस समस्या को अगर समय रहते जड़ से मिटाया नहीं गया, तो इससे पूरे देश का भविष्य संकट में आ सकता है।

Please please follow me plz

Answered by shainasyed779
0

what is question there please send me a question

Similar questions