Hindi, asked by krishna3117058, 10 months ago

Prithvi Ek bahumulya dharohar anuched​

Answers

Answered by tanisha272
14

पृथ्वी हमारी धरोहर है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। प्रकृति द्वारा कुछ चीजें उपहार के रूप में मिली हैं। प्रकृति ने हमें सूर्य, चाँद, हवा, जल, धरती, नदियां, पहाड़, हरे-भरे वन और धरती के नीचे छिपी हुई खनिज सम्पदा धरोहर के रूप में हमारी सहायता के लिए प्रदान किये हैं। मनुष्य अपनी मेहनत से धन कमा सकता है लेकिन प्रकृति की धरोहर को अथक प्रयास करने के पश्चात भी बढ़ा नहीं सकता। प्रकृति द्वारा दी गई ये सभी वस्तुएं सीमित हैं।

Answered by franktheruler
1

पृथ्वी एक बहुमूल्य धरोहर अनुच्छेद लेखन कीजिए

हमें पृथ्वी एक बहुमूल्य धरोहर विषय पर अनुच्छेद लिखने ले लिए कहा गया है

प्रस्तावना

पृथ्वी को जननी या माता कहा जाता है। पृथ्वी सारी सृष्टि का भार उठाए रहती है। दिन रात सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है ,कभी थकती नहीं। हमें पृथ्वी के उस गुण से सीख लेनी चाहिए, सतत चलते रहने की तथा परोपकार करते रहने की।

विस्तार

पृथ्वी है तो ही हम है, पृथ्वी से ही हमारा अस्तित्व है। पृथ्वी बहुमूल्य धरोहर है क्योंकि पृथ्वी पर बहुमूल्य वस्तुएं उपलब्ध है।

इस पृथ्वी पर हरे भरे पेड़ पौधे है जो हमें फल देते है, सब्जियां देते है, झुलसती गर्मी में छांव देते है।

पेड़ों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका तो हमें ऑक्सीजन की उपलब्धि करवाना है। पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जिससे हम श्वास ले पाते है अन्यथा हम जीवित नहीं रह सकेंगे।

पृथ्वी के वायुमंडल में असंख्य गैसें है जो हमारे लिए व पर्यावरण के लिए आवश्यक है।पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन , कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन , हाइड्रोजन इत्यादि गैसें होती है । ऑक्सीजन से हम श्वसन क्रिया करते है। नाइट्रोजन गैस पौधों के लिए उपयोगी होती है। कार्बन डाइऑक्साइड गैस वनस्पतियों, पौधों के लिए आवश्यक है क्योंकि वे कार्बन डाइऑक्साइड, पानी तथा सूर्य प्रकाश मी सहायता से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं तैयार करते है। हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन गैस मिलकर पानी का निर्माण करते है।

पानी हमें कुदरती तौर पर भी वर्षा द्वारा, नदियों, तालाबों से प्राप्त हो जाता है। पानी भी हमारे जीवन का एक आवश्यक हिस्सा है। पानी के बिना हम कोई। कार्य नहीं कर पाएंगे। प्यासे मर जाएंगे।

पृथ्वी अपने आंचल में महत्वपूर्ण धातुएं समेटे रहती है जैसे तांबा, पीतल, लोहा, सोना , चांदी इत्यादि।कई प्रकार के खनिज पदार्थ हमें पृथ्वी के गर्भ से प्राप्त होते है।

इस प्रकार पृथ्वी ही हमारे सारे कार्यों को सिद्ध करती है।

हमें इस धरोहर की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि आज यह बहुमूल्य धरोहर संकट में है।हम मनुष्यों ने आधुनिकरण तथा औद्योगिकरण के कारण अपनी इस जननी पर मुसीबतों का पहाड़ रख दिया है। हमें इस धरोहर को संभाल कर रखने के उपाय करने चाहिए।यह हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।

#SPJ2

संबंधित प्रश्न

https://brainly.in/question/2852708?utm_source=android&utm_medium=share&utm_campaign=question

संयुक्त परिवार विषय पर अनुच्छेद लेखन के लिए देखे

https://brainly.in/question/37703652?utm_source=android&utm_medium=share&utm_campaign=question

Similar questions