Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

"Question 8 निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए − 'मनुष्यता' कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है?

Class 10 - Hindi - मनुष्यता Page 22"

Answers

Answered by nikitasingh79
12
मनुष्यता कविता के माध्यम से कवि परोपकार त्याग और दानशीलता से भरे हुए जीवन जीने का संदेश देना चाहता है। कवि का मानना है कि जो व्यक्ति दूसरों का भला चाहता है उसी व्यक्ति का जीवन सफल है। ऐसे मनुष्य की मृत्यु को सुमृत्यु है, क्योंकि उसके मरने के बाद लोग उसे याद करते हैं। परोपकारी दानशील और त्यागी व्यक्ति ही सदा यश प्राप्त करता है। अतः इन गुणों को अपने व्यक्तित्व में लाना आवश्यक है। कवि के अनुसार मनुष्य को धन संपत्ति का कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। सभी मनुष्य ईश्वर की संतान हैं। अतः सभी को एक होकर चलना चाहिए और परस्पर भाईचारे का व्यवहार करना चाहिए।==========================================================

Hope this will help you...
Similar questions