Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

Question 9:
धीरे-धीरे सब कुछ बदल रहा है।
इस वाक्य में 'बदल रहा है' क्रिया है। यह क्रिया कैसे हो रही है - धीरे-धीरे। अत: यहॉँ धीरे-धीरे क्रिया-विशेषण है। जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। जहाँ वाक्य में हमें पता चलता है क्रिया कैसे, कब, कितनी और कहाँ हो रही है, वहाँ वह शब्द क्रिया-विशेषण कहलाता है।
(क) ऊपर दिए गए उदाहरण को ध्यान में रखते हुए क्रिया-विशेषण से युक्त लगभग पाँच वाक्य पाठ में से छाँटकर लिखिए।
(ख) धीरे-धीरे, ज़ोर से, लगातार, हमेशा, आजकल, कम, ज़्यादा, यहाँ, उधर, बाहर - इन क्रिया-विशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए।
Class 9 NCERT Hindi Kshitij Chapter उपभोक्तावाद की संस्कृति

Answers

Answered by nikitasingh79
53
क्रिया विशेषण : वे शब्द क्रिया की विशेषता प्रकट करें उन्हें क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे धीरे-धीरे ,यहां से, कल, आज, आदि।

इसके चार भेद होते हैं : कालवाचक, स्थानवाचक, परिमाणवाचक, रीतिवाचक।

उत्तर :-
क)
१. लुभाने की जी तोड़ कोशिश में निरंतर लगी रहती हैं।
२.आप उसे ठीक तरह चला भी न सकें।
३. एक छोटी-सी झलक उपभोक्तावादी समाज की।
४.एक सुक्ष्म बदलाव आया है।
५. हमारा समाज भी अन्य-निर्देशित होता जा रहा है।

ख)
१. धीरे-धीरे → धीरे धीरे चलो, नहीं तो गिर जाओगे।
२. ज़ोर से → कल ज़ोर से बारिश हुई थी।
३. लगातार → सोहन लगाता 3 घंटे साइकिल चलाता रहा।
४. हमेशा → सुचना हमेशा कक्षा में देर से आती है।
५. आजकल → आजकल महंगाई बढ़ गई है।
६. कम → सब्जी वाला सब्जी कम तोलता है।
७. ज़्यादा → रमेश को ज़्यादा बुखार नहीं था।
८. यहां ‌→ यहां सर्दी बहुत अधिक है।
९. उधर → उधर बहुत बर्फ पड़ी है।
१०. बाहर → तुम्हें कोई बाहर बुला रहा है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।
Answered by anu522
24
heya..

your ans is in pic.

hope helped.
Attachments:
Similar questions