राजनीति सिद्धांत क्या है? इसके प्रकृति और महत्व की विवेचना कीजिये। long Answer
Answers
राजनीतिक सिद्धांत को अंग्रेजी भाषा में ‘Political Theory’ कहा जाता है। ‘Theoria’ शब्द का अर्थ, ‘समझने की दृष्टि से, चिन्तन की अवस्था में प्राप्त किसी सुकेन्द्रित मानसिक दृष्टि से है, जो उस वस्तु के अस्तित्व एवं कारणों को प्रकट करती है अर्थात् एक मानसिक दृष्टि जो एक वस्तु के अस्तित्व और उसके कारणों को प्रकट करती है। केवल वर्णन या किसी लक्ष्य के बारे में कोई विचार या सुझाव देना ही सिद्धांत नहीं होता। सिद्धांत के अन्तर्गत किसी भी विषय के सम्बन्ध में एक लेखक की तरह पूरी सोच या समझ शामिल होती है। उसमें तथ्यों का वर्णन, उनकी व्याख्या लेखक का इतिहास बोध, उसकी मान्यताएं और वे लक्ष्य शामिल हैं जिनके लिए किसी सिद्धांत का प्रतिपादन किया जाता है।
राजनीतिक सिद्धांत की परिभाषा:
राजनीतिक सिद्धांत को कुछ विद्वानों ने निम्न ढंग से परिभाषित किया है-
जेर्मिनो के अनुसार-’’राजनीतिक सिद्धांत मानवीय सामाजिक अस्तित्व की उचित व्यवस्था के सिद्धांतों का आलोचनात्मक अध्ययन है।’’
एन्ड्रयू हेकर के अनुसार-’’राजनीतिक सिद्धांत में तथ्य और मूल्य दोनों समाहित हैं। वे एक-दूसरे के पूरक हैं। अर्थात् राजनीतिक सिद्धांतशास्त्री एक वैज्ञानिक और दार्शनिक दोनों की भूमिका निभाता है।’’
राजनीति विज्ञान की प्रकृति:_____
- राजनीति शास्त्र विज्ञान हैराजनीति विज्ञान के स्वरूप का निर्धारण करने मे कुछ लेखकों ने यह दावा किया है कि यह एक विज्ञान है। प्राचीन काल से ही विद्वानों ने राजनीति विज्ञान को विज्ञान के रूप मे स्वीकार किया है।
- राजनीति विज्ञान मे भी भविष्यवाणियां की जा सकती है_____
विज्ञान मानने वाले विद्वानों का मत है कि राजनीति विज्ञान मे भी अन्य प्राकृतिक विज्ञानों की तरह भविष्यवाणियाँ करना सम्भव है।
- राजनीति विज्ञान एक क्रमबद्ध ज्ञान है______
- इसे विज्ञान मानने वालों का तीसरा तर्क यह है कि राजनीति विज्ञान का ज्ञान भी क्रमबद्ध ज्ञान है।
- राजनीति विज्ञान मे कार्यकारण सम्बन्ध सम्भव है
यद्यपि यह सत्य है कि प्राकृतिक विज्ञानों की भाँति राजनीति विज्ञान मे कार्यकारण सम्बन्ध प्रदर्शित नही किए जा सकते, परन्तु राजनीति विज्ञान मे भी काफी सीमा तक कार्यकारण सम्बन्ध देखे जा सकते है।
महत्व:::
राजनीति विज्ञान का महत्व इस तथ्य से प्रकट होता है कि आज राजनीतिक प्रक्रिया का अध्ययन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय-दोनों प्रकार की राजनीति को समझने के लिये आवश्यक है। प्रक्रिया के अध्ययन से ही वास्तविक राजनीति एवं उनके भीतर अवस्थित तथ्यों का ज्ञान संभव है।
राजनीति विज्ञान की जटिलता उनके अतिव्यापी रूप व उनसे उत्पन्न स्वरूप एवं प्रकृति से जुड़ी हुई है। आज राजनीति विज्ञान ’राजनीतिक’ व गैर राजनीतिक दोनों प्रकार के तत्वों से सम्बंधित है। राजनीतिक तत्व प्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक प्रक्रिया को संचालित करते है और इस दृष्टि से राजनीति विज्ञान के अन्तर्गत राज्य सरकार, सरकारी संस्थाओं, चुनाव प्रणाली व राजनीतिक व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।