Hindi, asked by dipakavarma120, 6 months ago

राजस्थान के उन तीन प्रमुख स्थानो का नाम लिखिए जहां पर 1857 ईसवी के सैनिक विद्रोह हुए​

Answers

Answered by shishir303
7

राजस्थान के उन तीन स्थानों के नाम जहाँ पर प्रमुख रूप से 1857 ईस्वी में सैनिक विद्रोह हुए...  

  • नसीराबाद
  • नीमच
  • जोधपुर

व्याख्या ⦂

✎... नसीराबाद : 1857 का सैनिक विद्रोह राजस्थान में सबसे पहले नसीराबाद में ही शुरू हुआ था, क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने अजमेर की 15वीं बंगाल इन्फेंट्री को नसीराबाद भेज दिया था। सरकार को इन्फेंट्री पर विश्वास नहीं था। इस सरकार के इस निर्णय से इन्फेंट्री के सैनिक नाराज हो गए और उन्होंने ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंक दिया। नीमच : नसीराबाद में विद्रोह की खबर मिलते ही नीमच में भी सैनिक विद्रोह हो गया और सैनिकों ने कई ब्रिटिश अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया।

जोधपुर : यहाँ पर भी सैनिक विद्रोह प्रमुखता से रहा क्योंकि यहाँ के लोग यहाँ के राजा तख्त सिंह के शासन के विरुद्ध थे। इसी कारण 1857 में सैनिक विद्रोह फैलने पर यहाँ के सैनिकों विद्रोह कर दिया था, जिस की बागडोर कुशाल सिंह के हाथों में थी।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by yogeshyadav40222
1

Explanation:

राजस्थान मैं उन 3 राज्यों के नाम का उल्लेख कीजिए जिन्होंने अट्ठारह सत्तावन ईसवी की क्रांति में क्रांतिकारी का सहयोग किया

Similar questions