Political Science, asked by Bhavyasharma1035, 9 months ago

रूसो द्वारा प्रतिपादित ‘सामान्य इच्छा’ की अवधारणा की कोई चार विशेषताएँ बताइए।

Answers

Answered by vikram1999
0

Ruso frans conutry ke ek philosopher tha. usne noble savage principle prastut kiya tha.

Answered by bhatiamona
0

रूसो द्वारा प्रतिपादित सामान्य इच्छा की अवधारणा वाली चार प्रमुख विशेषतायें इस प्रकार हैं...

अखंडता : रूसो के अनुसार सामान्य इच्छा में आपस में विरोध नहीं होता, बल्कि उनमें विभिन्नता होने पर भी एकता पाई जाती है।

लोक कल्याणकारी : रूसो के अनुसार सामान्य इच्छा लोक कल्याणकारी भावना पर आधारित होती है। यह आदर्श इच्छाओं का एक समूह है और सामान्य इच्छा हमेशा अच्छी होती है जो समाज के लिए कल्याणकारी होती है।

स्थायित्व : रूसो के अनुसार सामान्य इच्छा अल्पकालिक ना होकर स्थायी प्रवृत्ति का रूप लिए होती है।

अविभाज्य :  रूसो के अनुसार सामान्य इच्छा को बांटा नहीं जा सकता और समाज में सामान्य इच्छा का विभाजन नहीं किया जा सकता।

संबंधित अन्य प्रश्न के लिये नीचे दिये लिंक पर जायें...

रूसो द्वारा लिखित पुस्तक़ का नाम बताइए।

https://brainly.in/question/13212206

नोबेल सेवेज क्या है?

https://brainly.in/question/13260097

रूसो के अनुसार प्रभुसत्ता का निवास कहाँ पर है

(अ) सम्राट में

(ब) संसद में

(स) सामान्य इच्छा में

(द) वयस्क नागरिकों में।

https://brainly.in/question/13259289

Similar questions