Social Sciences, asked by imankitece, 6 days ago

रीति-रिवाज का रूढ़ि संक्षेप नोट लिखिए ​

Answers

Answered by Anonymous
4

Answer:

रीति रिवाज ऐसी परंपराएँ या संस्कार हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी मानव जातियों में चले आए हैं। इनका संबंध दैनिक चर्या या जीवन की प्रमुख घटनाओँ से होता है। कभी कभी यो धर्म और त्योहार का भी हिस्सा होते हैं।

भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है जो लगभग 5,000 हजार वर्ष पुरानी है। विश्व की पहली और महान संस्कृति के रुप में भारतीय संस्कृति को माना जाता है। “विविधता में एकता” का कथन यहाँ पर आम है अर्थात् भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहाँ विभिन्न धर्मों के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा के साथ शांतिपूर्णं तरीके से एक साथ रहते हैं। विभिन्न धर्मों के लोगों की अपनी भाषा, खाने की आदत, रीति-रिवाज़ आदि अलग हैं फिर भी वो एकता के साथ रहते हैं।

पूरे विश्व भर में भारतीय संस्कृति बहुत प्रसिद्ध है। विश्व के बहुत रोचक और प्राचीन संस्कृति के रुप में इसको देखा जाता है। अलग-अलग धर्मों, परंपराओं, भोजन, वस्त्र आदि से संबंधित लोग यहाँ रहते हैं। विभिन्न संस्कृति और परंपरा के रह रहे लोग यहाँ सामाजिक रुप से स्वतंत्र हैं इसी वजह से धर्मों की विविधता में एकता के मजबूत संबंधों का यहाँ अस्तित्व है !

\large\underline\bold\blue{ hope \: \: it \: helps}

Similar questions