Hindi, asked by drvishal1976, 2 months ago

राधा सेब और केला खाती है. रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताये ​

Answers

Answered by nakrasameer18
22

Answer:

राधा सेब और केला खाती है।

वाक्य भेद : सरल वाक्य

Explanation:

यहाँ पर सरल वाक्य इसलिए है क्योंकि सेब और केला को एक बताया गया है।

अगर यहाँ पर ऐसा लिखा होता :

राधा सेब खाती है और केला भी खाती है।

तब यहां पर संयुक्त वाक्य होता।

Answered by bhatiamona
3

राधा सेब और केला खाती है. रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताये ​

रचना के आधार पर वाक्य का भेद सरल वाक्य है |

व्याख्या :

सरल वाक्य : राधा सेब और केला खाती है |

सरल वाक्य उन वाक्यों को कहा जाता है जिस में  एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है और एक विधेय  या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य होता है | सरल वाक्य को साधारण वाक्य भी कहा जाता है।

सरल वाक्य के  उदाहरण :

  • राधिका नाचती है।
  • बालक सोता रहता है।
  • सीमा मंदिर गई है।
Similar questions