Hindi, asked by ananya9998989, 9 months ago

raja aur mantri ki rajay ki suraksha par samvad in hindi​

Answers

Answered by bhatiamona
19

राजा और मंत्री के बीच राज्य की सुरक्षा पर संवाद

राजा : मंत्री जी, हमारे राज्य की सुरक्षा के विषय में क्या स्थिति है।

मंत्री : महाराज, राज्य की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, बस राज्य के पश्चिमी भाग की सीमा पर पड़ोसी शत्रु राज्य से आक्रमण की आशंका बनी रहती है।

राजा : हाँ, हमारा वो शत्र राजा हर समय हमारे राज्य पर अपनी कुदृष्टि डाले रहता है।

मंत्री : हाँ. महाराज! इसी विषय में आपसे कुछ बात करनी थी।

राजा : बोलिये, मंत्री जी।

मंत्री : महाराज, राज्य की पश्चिमी सीमा पर शत्रु की आशंका के कारण अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की आवश्यकता है, आपकी अनुमति चाहिए ।

राजा : ठीक है, मंत्री जी! जितनी सैनिकों की आवश्यकता हो, उतने लगा दीजिये। राज्य की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आनी चाहिए |

मंत्री : जैसी आपकी आज्ञा, महाराज!

Answered by srushtimastoli2808
1

Answer:

आप राज्य के लोगो की समस्या के बारे में भी लिख सकते है।

क्योंकि बस राज्य की सीमा ही नहीं वहा के लोगो का सुरक्षित होना भी जरूरी है !

U can easily get full marks writing it meaningfully ! GOOD LUCK

Explanation:

जैसे की :

साफ पानी का आयोजन

OR

फैले हुए बीमारी का हल

etc

Similar questions