Social Sciences, asked by subodyadav, 1 year ago

Rashtriya aay se aap kya samajhte hai in Hindi

Answers

Answered by abhishek00001
10
राष्ट्रीय आय देश के निवासियों को प्राप्त उन साधन आयो का योग है जो उन्हे देश के आर्थिक क्षेत्र के अंदर और बाहर उत्पादन कार्यों के लिए एक वर्ष में प्राप्त होती है ये साधन आय कर्मचारियों पारिश्रमिक, किराया, ब्याज, व लाभ के रूप में होती है राष्ट्रीय आय तीन दृष्टि कोणों से देखी जो सकती है क. मूल्य वृद्धि दृष्टि कोण ख. आय वितरण दृष्टि कोण व ग. अंतिम व्यय दृष्टिकोण उपरोक्त परिभाषा आय वितरण दृष्टि कोण के अनुसार है मूल्य वृद्धि द. दृष्टिकोण के अनुसार राष्ट्रीय आय देश के आर्थिक क्षेत्र के अंदर स्थित सभी उत्पादन इकाइयों चाहे स्वामी निवासी हो या अनिवासी द्वारा साधन लागत पर शुद्ध मूल्य वृद्धि और विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय का योग है
अत: राष्ट्रीय आय = उत्पादन र्इकाइयों द्वारा साधन लागत पर शुद्ध मूल्य वृद्धि + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय
अंतिम व्यय दृष्टिकोण के अनुसार राष्ट्रीय आय उपभोग और निवेश पर होने वाले अंतिम व्यय में से स्थिर पूंजी का उपभोग व अप्रत्यक्ष कर घटाने आर्थिक सहायता व विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ने पर ज्ञात होती है।
राष्ट्रीय आय = देश के आर्थिक क्षेत्र के अंदर उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं पर होने वाला
      अंतिम व्यय- स्थिर पूंजी का उपभोग- अप्रत्यक्ष कर +
       आर्थिक सहायता + विदेशो से प्राप्त शुद्ध साधन आय
Answered by Priatouri
8

राष्ट्रीय आय |

Explanation:

  • राष्ट्रीय आय एक वर्ष में आर्थिक गतिविधियों से किसी देश को होने वाली कुल आय है। इसमें मजदूरी, ब्याज, किराया और मुनाफे के रूप में सभी संसाधनों के लिए किए गए भुगतान शामिल हैं।
  • राष्ट्रीय आय का अर्थ है किसी वित्तीय वर्ष के दौरान किसी देश द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य।  
  • इस प्रकार, यह एक वर्ष की अवधि के दौरान किसी भी देश की सभी आर्थिक गतिविधियों का शुद्ध परिणाम है और पैसे के मामले में मूल्यवान है।  
  • राष्ट्रीय आय एक अनिश्चित शब्द है और इसका उपयोग अक्सर राष्ट्रीय लाभांश, राष्ट्रीय उत्पादन और राष्ट्रीय व्यय के साथ किया जाता है।

और अधिक जानें:

Define national income

brainly.in/question/2711387

Similar questions