Hindi, asked by kaadijain, 7 months ago

Read the poem and answer the following question in Hindi

भू लोक का गौरव, प्रकृति का पुण्य लीला स्थल कहां
फैला मनोहर गिरि हिमालय, और गंगाजल कहां
संपूर्ण देशों से अधिक, किस देश का उत्कर्ष है
उसका कि जो ऋषि भूमि है, वह कौन, भारतवर्ष है
यह पुण्य भूमि प्रसिद्घ है, इसके निवासी आर्य हैं
विद्या कला कौशल्य सबके, जो प्रथम आचार्य हैं
संतान उनकी आज यद्यपि, हम अधोगति में पड़े
पर चिन्ह उनकी उच्चता के, आज भी कुछ हैं खड़े
वे आर्य ही थे जो कभी, अपने लिये जीते न थे
वे स्वार्थ रत हो मोह की, मदिरा कभी पीते न थे
वे मंदिनी तल में, सुकृति के बीज बोते थे सदा
परदुःख देख दयालुता से, द्रवित होते थे सदा
संसार के उपकार हित, जब जन्म लेते थे सभी
निश्चेष्ट हो कर किस तरह से, बैठ सकते थे कभी
फैला यहीं से ज्ञान का, आलोक सब संसार में
जागी यहीं थी, जग रही जो ज्योति अब संसार में
वे मोह बंधन मुक्त थे, स्वच्छंद थे स्वाधीन थे
सम्पूर्ण सुख संयुक्त थे, वे शांति शिखरासीन थे
मन से, वचन से, कर्म से, वे प्रभु भजन में लीन थे
विख्यात ब्रह्मानंद नद के, वे मनोहर मीन थे

1 प्रथम आचार्य कौन है ?-

2 भारत-वर्ष को किस ' भूमि ' से संबोधित किया गया है?-

3 मैथिली शरण गुप्त द्वारा रचित महाकाव्य का नाम -

4 भारत-वर्ष अन्य देशों से सिरमौर ( श्रेष्ठ) क्यों बताया गया है ?

5 कवि के अनुसार प्रकृति का पुण्य तीर्थ - स्थल .............................. है , परंतु कवि के अनुसार क्यों है ?

6 आर्य कौन थे उनकी विशेषता लिखिए I

7 वर्ण - विच्छेद
(क) संपूर्ण

(ख) निश्चेष्ट


8 विलोम लिखकर दोनों शब्दों का एक ही वाक्य में प्रयोग करिए I
सुकृति -


9 स्वच्छंद तथा स्वाधीन में अंतर स्पष्ट करिए



10 मैथिली शरण गुप्त जी को भारतीय सांस्कृतिक नवजागरण काल का ' राष्ट्र-कवि ' क्यों कहते है अपने उत्तर को पूर्ण करने हेती जानकारी एकत्रित करिए और उत्तर 50 से 70 शब्दों में दीजिए
उत्तर

Attachments:

Answers

Answered by bhatiamona
1

1 प्रथम आचार्य कौन है ?-

उतर: गौरवमय प्रथम आचार्य है|

2 भारत-वर्ष को किस ' भूमि ' से संबोधित किया गया है?

उतर:  भारत-वर्ष को ऋषि भूमि से संबोधित किया गया है|

3 मैथिली शरण गुप्त द्वारा रचित महाकाव्य का नाम ?

उतर: मैथिली शरण गुप्त द्वारा रचित महाकाव्य का नाम साकेत है|

4 भारत-वर्ष अन्य देशों से सिरमौर ( श्रेष्ठ) क्यों बताया गया है ?

उतर: भारतवर्ष में प्रकृति का अपार\ वैभव बिखर पड़ा है|  

5 कवि के अनुसार प्रकृति का पुण्य तीर्थ - स्थल .............................. है , परंतु कवि के अनुसार क्यों है ?

उतर :कवि के अनुसार प्रकृति का पुण्य तीर्थ - स्थल भारत-वर्ष है , परंतु कवि के अनुसार क्यों है |

6 आर्य कौन थे उनकी विशेषता लिखिए I

उतर: आय भारत के निवासी तथा हमारे पूर्वज तथा हमारे पूर्वज थे| वह विद्या कला-कोशल तथा ज्ञान-विज्ञान के ज्ञाता तथा विद्वान थे| उन्होंने समस्त संसार को ज्ञान दिया था|  

7 वर्ण - विच्छेद

(क) संपूर्ण

स् + अ + म् + प् + ऊ + र् + ण् + अ

(ख) निश्चेष्ट

न् + इ + श् + च्  + ए + ष् + ट् + अ

8 विलोम लिखकर दोनों शब्दों का एक ही वाक्य में प्रयोग करिए I

सुकृति - कुकृति, दुष्कृति

10 मैथिली शरण गुप्त जी को भारतीय सांस्कृतिक नवजागरण काल का ' राष्ट्र-कवि ' क्यों कहते है अपने उत्तर को पूर्ण करने हेती जानकारी एकत्रित करिए और उत्तर 50 से 70 शब्दों में दीजिए|

उत्तर:  मैथिली शरण गुप्त द्विवेदी युग के कवि है| उस समय भारत में गाँधी जी के नेत्रत्व में स्वाधीनता आंदोलन चल रहा था| इसका प्रभाव राजनीति तक ही सीमित न था , वह भारत के लेखक और कवि अपने साहित्य दवा लोगों को भारत की पुरातन संस्कृति से परिचित करा रहे थे तथा उनको अज्ञान निद्रा से दूर कर उनको जगा रहे थे | इसलिए उन्हें राष्ट्र-कवि भी कहा जाता है|

मैथिली शरण गुप्त का प्रमुख स्थान है | उनके सारे काव्य में भाव पक्ष सांस्कृतिक नवजागरण के संदेश देने वाला है| भारतीय संस्कृति और देश प्रेम गुप्त जी के काव्य के प्रमुख तत्व हैं |  मानवतावाद की स्थापना गुप्त जी के साथ की अन्य विशेषता है| उनका  यह कहना की वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे|

Similar questions