Hindi, asked by tanyavats, 1 year ago

respect to elders essay in hindi

Answers

Answered by rachanavyas
281

रेस्पेक्ट टू एल्डर्स| बड़ो का सम्मान 

Respect to elders.

हमें ये जीवन यूँ ही नहीं मिल गया है| इसके निर्माण के पीछे बहुत से लोगों का त्याग और तपस्या छिपी है| जैसे सर्वप्रथम हमारे माता-पिता जिन्होंने हमें बोलने –चलने से लेकर खाने-पीने और जीवन जीने की असीमित बातें सिखाई| हमारे घर और आसपास के अन्य व्यक्ति और हमारे गुरुजन जिन सबके मार्गदर्शन ने हमें ज्ञान और समझ दी| हम बदले में उन्हें और कुछ दें न दें, हमें उनका सम्मान अवश्य करना चाहिए| बड़े लोग ज्ञान और अनुभव का खजाना है| उनके पास हर समस्या का हल होता है| वे सर्वदा हमारी सहायता के लिए तैयार रहते है क्योंकि वे हमसे असीमित प्रेम करते हैं| अनजाने में भी हमारे द्वारा बोले गए कटु शब्द उन्हें आघात पंहुचा सकते हैं| अत: हमें मधुर वाणी द्वारा उन्हें सम्मान देना चाहिए| जैसा व्यवहार हम अन्यों से अपने प्रति चाहते हैं वैसा ही हमें उनके प्रति करना चाहिए| जीवन एक बूमरेंग की तरह है| हम जो फेकेंगे वही वापस लौटकर हमारे पास आएगा| मनुष्य अपनी वाणी और दूसरों के प्रति अपने सम्मान प्रदर्शन से अपने उच्च कुल और संस्कारों का परिचय देता है अत: ये माता-पिता का कर्तव्य है कि वे बचपन से ही बच्चों में सम्मान करने की आदत विकसित करें| अगर वे बच्चों को ये नहीं सिखायेंगे तो बड़े होकर बच्चे माता-पिता का भी सम्मान नहीं करेंगे| अत: ये आदत बाल्यकाल से ही विकसित की  जानी चाहिए|  

Answered by kondaiah59
23

Explanation:

we should respect elders essay

Attachments:
Similar questions