Hindi, asked by sainaidu8016, 9 months ago

ऋतुओं के नियंत्रण में पर्वत कैसे सहायक होते है।​

Answers

Answered by dcharan1150
18

ऋतुओं के नियंत्रण में पर्वत की भूमिका |

Explanation:

ऋतुओं के नियंत्रण में पर्वत की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं | बारिश के मौसम में जब मौसमी वायु समंदर से हो कर स्थल भाग में प्रवेश करती हैं, तब वह इन्हीं ऊंचे-ऊंचे पर्वतों के साथ टकरा कर बारिश के रूप में धरातल को तर करती हैं|

इसके अलावा मुख्य रूप से भारत में हिमालय जैसे विशाल और उंचे पर्वत देश के अंदर साइबेरिया से आने वाली और  हड्डीओं जमा देने वाली बर्फीली व ठंडी हवा को रोकती हैं| जिससे उत्तरी भारत गहन शीत के प्रकोप से बच जाता हैं |

इसके अलावा पर्वत के बृष्टिछाया अंचल में जलवायु काफी सुखी होने के कारण वहाँ रेगिस्तान का बनना भी एक तरीके से पर्वत के कारण ही हैं |

तो, पर्वत ऋतुओं के साथ ही साथ जलवायु को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता हैं|

Similar questions