Hindi, asked by pparul410, 28 days ago

सूचनानुसार कीजिए।
(अ) संज्ञा पहचानकर उसके आधार पर दूसरा वाक्य बनाइए।
1. मनसुख लिखता है।​

Answers

Answered by shishir303
1

मनसुख लिखता है।​

ये एक व्यक्ति वाचक संज्ञा है। इसमें संज्ञा के प्रकार के आधार पर दूसरा वाक्य इस प्रकार होगा...

मनसुख लिखता है। (वर्तमान काल)

संज्ञा का प्रकार : व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन।

इसके आधार पर अन्य वाक्य....

मनसुख ने लिखा। (भूतकाल)

मनसुख पत्र लिखेगा (भविष्य काल)

मनसुख खेलता है। (वर्तमान काल)

मनसुख खाना खा रहा है। (वर्तमान काल)

मनसुख ने खाना खाया। (भूतकाल)

मनसुख खाना खायेगा। (भविष्य काल)

मनसुख कल घूमने जायेगा। (भविष्य काल)

✎... व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा के अनुसार वो संज्ञा जिससे किसी व्यक्ति विशेष, स्थान विशेष या वस्तु के नाम का बोध होता हो, व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती है। ऊपर दिये गया शब्द मनसुख एक व्यक्ति का नाम है,   इसलिये ये एक व्यक्तिवाचक संज्ञा हुई।

किसी व्यक्ति, वस्तु, जाति, स्थान के नाम का बोध कराने वाले शब्दों को संज्ञा कहते हैं।  

संज्ञा के पाँच भेद होते हैं....  

• व्यक्तिवाचक संज्ञा  

• भाववाचक संज्ञा  

• जातिवाचक संज्ञा  

• द्रव्यवाचक संज्ञा  

• समूहवाचक संज्ञा  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions