Hindi, asked by prashantrathore4x, 5 months ago

संकलित पदों को ध्यान में रखते हुए सूर के भ्रमरगीत की मुख्य विशेषताएँ बताइए?​

Answers

Answered by Anonymous
28

उत्तर -

सूरदास के भ्रमणगीत की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है :-

•इनमे गोपिया का निर्मल कृष्ण -प्रेम प्रकट हुआ है। वे कृष्ण की दीवानी है। उनका प्रेम अनन्य है, सम्पूर्ण है और अनूठा है।

•गोपिया गॉव की चंचल, अल्हड़ और वकचतुर बालाए है। वे चुपचाप आंसू बहाने वाली नहीं अपितु अपने भोले -निश्छल तर्कों से सामने वाले को परास्त करने की क्षमता रखती हैँ।

•भ्रमणगीत मे व्यंग्य, कटाक्ष, उलाहना, निराशा, प्रार्थना, गुहार आदि अनेक -अनेक मनोभाव तीखे तेवरो के साथ प्रकट हुए हैं।

•इसमें योग और प्रेम मार्ग का द्वन्द्व दिखाया गया हैं। प्रेम के सम्मुख योग साधना को तुच्छ दिखलाया गया है।

•इसमें कृष्ण के ज्ञानी मित्र उद्धव को निरुत्तर, मौन और भौचक्का -सा दिखाया गया है।

Similar questions