Sociology, asked by johnspartan8271, 10 months ago

सामाजिक तथ्य' क्या हैं? हम उन्हें कैसे पहचानते हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
5

Answer:

सामाजिक तथ्य' :  

विभिन्न प्रकार के समाजों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो भौतिक, प्राणीशास्त्री व मनोवैज्ञानिक तथ्यों से अलग होते हैं। इस तथ्य को सामाजिक तथ्य कहते हैं।  

सामाजिक तथ्य व्यक्ति से बाहर होते हैं अर्थात यह व्यक्ति के लिए तो बाहरी होते हैं तथा वह किसी व्यक्ति विशेष के नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के होते हैं।

सामाजिक तथ्यों की दूसरी महत्वपूर्ण विशेषता उनकी बाध्यता है अर्थात व्यक्ति के ऊपर सामाजिक तथ्य का एक विवशता अथवा दबाव का प्रभाव होता है।  

सामाजिक तथ्य दो प्रकार के होते हैं साधारण सामाजिक तथा व्याधिकीय सामाजिक।  

साधारण सामाजिक तथ्य वह  सामाजिक तथ्य होते हैं जो संपूर्ण मानव जाति के क्षेत्र में फैले होते हैं अगर वह सभी व्यक्तियों में नहीं तो उनमें से अधिकतर में पाए जाते हैं।  

व्याधिकीय सामाजिक तथ्य वह होते हैं जो संपूर्ण मानव जाति में न मिलके बल्कि कहीं-कहीं ही फैले होते हैं।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

उत्पादन के तरीकों के विभिन्न घटक कौन-कौन से हैं?  

https://brainly.in/question/11842183

 

मार्क्स के अनुसार विभिन्न वर्गों में संघर्ष क्यों होते हैं?

https://brainly.in/question/11842184

 

Similar questions