Political Science, asked by hadelschool7612, 1 year ago

संसदात्मक सरकार का अर्थ बताइये।

Answers

Answered by samkamalakar35
0

Answer:

लोकांनी लोकासाठो लोकांकडून स्थापन केलेली सरकार

Answered by bhatiamona
0

संसदात्मक सरकार का अर्थ —

संसदात्मक शासन प्रणाली में कार्यपालिका व्यवस्थापिका के प्रति जिम्मेदार होती है। संसदात्मक शासन प्रणाली में दोहरी कार्यपालिका होती है, जिसमें संसद के दो सदन होते हैं तथा एक सदन उच्च सदन होता है तथा दूसरा सदन निम्न सदन होता है। उच्च सदन स्थाई होता है निम्न सदन अस्थाई होता है। कार्यपालिका व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदायी होती है और दोनों में परस्पर सहयोग बना रहता है। संसदात्मक सरकार का एक लिखित एवं मजबूत संविधान होता है।

संसदात्मक कार्य प्रणाली में सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना होती है अर्थात इसमें किसी कार्यपालिका का कोई मंत्री किसी का कार्य के लिये अकेला उत्तरदायी नहीं माना जाता बल्कि पूरा मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदायी होता है। संसदात्मक शासन प्रणाली में प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य संसदात्मक शासन प्रणाली में एक राजनीतिक एकता होती है। मंत्रिमंडल के सरकार में शामिल होने वाले सभी घटक एक समान विचारधारा या समान सिद्धांत वाले होते हैं। इस कारण मंत्रिमंडल उनकी नीतियों में सरकार की नीतियों में एकता बनी रहती है।

Similar questions