Science, asked by gmjha1219, 9 months ago

सुश्रुत द्वारा रचित ग्रन्थ का नाम बताइए।

Answers

Answered by dk6060805
2

Answer:

प्राचीन भारत के महान चिकित्सक सुश्रुत ने 'सुश्रुत संहिता' नामक ग्रन्थ की रचना की थी , सुश्रुत द्वारा रचित “सुश्रुत संहिता” नामक ग्रन्थ में सुश्रुत ने चिकित्सा से सम्बंधित विधियों आदि का विस्तार पूर्वक वर्णन किया है।

Explanation:

सुश्रुत संहिता के रचयिता प्राचीन भारत के प्रसिद्ध चिकित्साशास्त्री तथा शल्य चिकित्सक सुश्रुत थे। सुश्रुत शल्य चिकित्सा के जनक माने जाते हैं। इस ग्रंथ में शल्य क्रियाओं के लिए आवश्यक यंत्रों तथा शस्त्रों का विस्तार से वर्णन किया गया है।

'सुश्रुत संहिता' दो खण्डों में विभक्त है- 'पूर्वतंत्र' तथा 'उत्तरतंत्र'।

पूर्वतंत्र

पूर्वतंत्र के पाँच भाग हैं- 'सूत्रस्थान', 'निदानस्थान', 'शरीरस्थान', 'कल्पस्थान' तथा 'चिकित्सास्थान'। इसमें 120 अध्याय हैं, जिनमें आयुर्वेद के प्रथम चार अंगों, 'शल्यतंत्र', 'अगदतंत्र', 'रसायनतंत्र', 'वाजीकरण', का विस्तृत विवेचन है।[1]

उत्तरतंत्र

इस तंत्र में 64 अध्याय हैं, जिनमें आयुर्वेद के शेष चार अंगों, 'शालाक्य', 'कौमार्यभृत्य', 'कायचिकित्सा' तथा 'भूतविद्या', का विस्तृत विवेचन है। इस तंत्र को 'औपद्रविक' भी कहते हैं, क्योंकि इसमें शल्यक्रिया से होने वाले 'उपद्रवों' के साथ ही ज्वर, पेचिस, हिचकी, खांसी, कृमिरोग, पाण्डु (पीलिया), कमला आदि का वर्णन है। उत्तरतंत्र का एक भाग 'शालाक्यतंत्र' है, जिसमें आँख, कान, नाक एवं सिर के रोगों का वर्णन है|

Similar questions