Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

‘स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन’ के लेखक ने किन किन विदुषी स्त्रियों का किन -किन संदर्भों में उल्लेख किया है?
cbse class 10 HINDI A question paper 2012 /2013)

Answers

Answered by nikitasingh79
5
लेखक ने स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन पाठ में निम्न विदुषी स्त्रियों का उल्लेख किया है:

शीला और विज्जा जैसी विदुषी स्त्रियों को बड़े-बड़े पुरुष कवियों ने सम्मानित किया था। उनकी कविता के नमूने शाग्धर पद्धति में देखे जा सकते हैं। ऋषि अत्रि की पत्नी अनुसूया पत्नी धर्म पर कई घंटे लगातार उपदेश दे सकती थी। गार्गी ने बड़े-बड़े वेद पढ़ने पढ़ाने वालों को अपने पांडित्य से हरा दिया था। मंडन मिश्र की पत्नी ने शंकराचार्य को अपने ज्ञान से पराजित कर दिया था। बौद्ध ग्रंथ त्रिपिटक के अंतर्गत थेरीगाथा में स्त्रियों द्वारा रचित सैकड़ों पद्य रचनाएं हैं। महाब्रह्मज्ञानी राजा जनक की पुत्री सीता भी अत्यंत विदुषी थी। उसे मन्वादि महर्षियों के धर्म शास्त्रों का ज्ञान था।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।
Similar questions