Hindi, asked by shSaddam6752, 1 year ago

सिंधु घाटी सभ्यता के अंत के बारे में अनेक विद्वानों के कई मत हैं। आपके अनुसार इस सभ्यता का अंत कैसे हुआ होगा, तर्क सहित लिखिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
117
सिंधु में मोहनजोदड़ो और पश्चिमी पंजाब में खुदाइयों में सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष मिले हैं। विश्वास किया जाता है कि यह सभ्यता गंगा की घाटी तक फैली थी। इस के अंत के बारे में विद्वानों में कई मतभेद है। कुछ विद्वानों का मानना है कि इसका अंत अचानक किसी दुर्घटना के कारण हुआ था या सिंधु की भयंकर बाढ़ो से नष्ट हो गया या मौसम के परिवर्तन से ज़मीन धीरे-धीरे सूखती  गई और चारों ओर रेगिस्तान छा गया। मुझे भी ऐसा लगता है कि सिंधु सभ्यता का अंत मौसम के परिवर्तन के कारण हुआ होगा। मोहनजोदड़ो के खंडहर इस बात के प्रमाण है कि वहां रेत की तहों पर तहें जमती गई और ज़मीन की सतह ऊंची उठती गई। खुदाइयों से पता चलता है कि लोगों ने पुरानी नीवों पर ऊचें दो तीन मंजिलें मकान बनाए थे। उनकी दीवारें भी ऊंची उठाई गई थी। पहले यह प्रदेश उपजाऊ था परंतु बाद में यह रेगिस्तान रह गया था। मौसमी परिवर्तन ने इस क्षेत्र को प्रभावित किया होगा। रेत ने कुछ शहरों को ढक दिया और उन्हें सुरक्षित रखा जबकि बाकी समय के साथ-साथ खत्म हो गए।
आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।
Answered by amitpatilvg
33

Similar questions