Hindi, asked by Vaibhaviii8836, 1 year ago

पक्षी और बादल की चिट्ठियों में पेड़-पौधे, पानी और पहाड़ क्या पढ़ पाते हैं ?

Answers

Answered by Anonymous
329
hope this helps...!!!
Attachments:
Answered by nikitasingh79
160
पक्षी और बादल की चिट्ठियों में पेड़ पौधे, पानी और पहाड़ बहुत सी बातों को पढ़ पाते हैं। पक्षी और बादल प्रेम सद्भाव और एकता का संदेश एक देश से दूसरे देश को भेजते हैं। वह भी पढ़ते हैं कि प्रकृति देश देश में भेदभाव नहीं करती। एक देश से उठा बादल दूसरे देश में बरस जाता है।
पक्षी और बादल की चिट्ठियों में भगवान का संदेश होता है कि मनुष्य स्वयं को देशों में न बांटकर सद्भावना के साथ मिलजुल कर रहे। भगवान की यह चिट्टियां सिर्फ प्रकृति ही पढ़ सकती हैं। नदी, हवा ,पेड़ ,पौधे ,फूल इत्यादि अपना जल ,सुगंध, फल, समान रूप से लोगों में बांटते हैं कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करते इसके विपरीत मनुष्य भेदभाव और ईर्ष्या में लगा रहता है, इसलिए उसका इन संदेशों को पढ़ना मुश्किल है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।
Similar questions