Hindi, asked by nilanshuparui, 1 year ago

स्वच्छता अभियान पर अनुच्छेद

Answers

Answered by traker
177


स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था| यह राजघाट, नई दिल्ली जो की महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार का स्थान है, में शुरू किया गया था। भारत सरकार २ अक्टूबर 2019 तक भारत को स्वच्छ भारत बनाने का उद्देश्य रखी है जो की महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती होगी|

यह एक राजनीति मुक्त अभियान है और देशभक्ति से प्रेरित है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जिम्मेदारी है और इस देश को स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है| इस अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व स्तर पर लोगों ने पहल की है। शिक्षक और स्कूल के छात्र इसमें पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ शामिल हो रहे है और 'स्वच्छ भारत अभियान' को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है| इसके अंतर्गत, मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और स्वच्छता पहल की शुरूआत की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में चबाने वाले पान, गुटखा और अन्य तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Answered by Anonymous
78

स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्वच्छता मुहिम है,जो भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है,इसके तहत 4041 सर्वाधिक नगरों के सड़क,पैदल मार्ग ओर कई स्थल आते है।ये एक बड़ा आंदोलन है,जिसके तहत भारत को 2020 तक पूरा स्वच्छ बनाने है।इसमें स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए महात्मा गांधी के भारत के सपने को आगे बढ़ाया गया है।इस मिशन को 2 अक्टूबर 2014 को बापू के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आरम्भ किया गया है।स्वच्छ भारत अभियान के एक राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मुहिम एक स्वछता अभियान है।भारत को एक स्वच्छ देश बनाना महात्मा गांधी का सपना था।

धन्यवाद.........

Similar questions