Hindi, asked by Akku291, 1 year ago

Sab din hote na ek saman topic in hindi

Answers

Answered by Anonymous
7
सब दिन एक समान नहीं होते
हैं। किसी दिन सुख मिलता है और किसी दिन दुःख। जीवन हमेशा एक जैसा नहीं होता है।
सबके दिन बदलते हैं। कहा जाता है कि दुःख के बाद सुख के दिन अवश्य आते हैं। दुःख
के दिनों में लोग यह सोचकर धैर्य रखते हैं की सुख आने वाला है।

      समय बदलता रहता है। दिन और रात दोनों होते हैं। जिस प्रकार सवेरा
हमेशा नहीं रहता वैसे ही रात भी हमेशा नहीं रहती। राजा हो या रंक, सबके दिन बदलते
हैं। अनेक कहानियाँ हैं जिनमें हम देखते हैं कि राजा सब कुछ खो देता है और गरीब हो
जाता है या एक गरीब आदमी मेहनत करके या भाग्य से बहुत अमीर बन जाता है।

      इससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें सुख और दुःख दोनों में समान
भाव रखना चाहिए। सुख के समय घमंडी नहीं बनना चाहिए या बुरा व्यवहार नहीं करना
चाहिए। दुःख के समय निराश नहीं होना चाहिए और हौंसला रखना चाहिए।

Similar questions