Hindi, asked by atulatulpatil74, 1 year ago

सब्जी वाले और माँ के बीच में सं वाद

Answers

Answered by kaushalinspire
85

Answer:

Explanation:

माँ  और सब्जीवाले के बीच संवाद  -

माँ : भैया आलू  क्या भाव दिया?

सब्जीवाला: 12 रूपए किलो

माँ : तीन  किलो तौलना | टमाटर कैसे दिए ?

सब्जीवाला: पच्चीस  रूपए किलो

माँ : दाम इतने ले रहे हो  पर अच्छा दिख  तो नहीं रहा एक भी

सब्जीवाला: अब मंडी से यही आ रहा है माताजी  | बारिश के समय सब्जी ऐसी ही आती हैं क्या कीजिएगा |

माँ : भिंडी भी कुछ ज्यादा ही हरी है | रंग दिया क्या इन्हें ?

सब्जीवाला: क्या माताजी  ये सब हम नहीं करते | टीवी वाले दिखा देते हैं पर हर कोई थोड़े न करता है ऐसा | एकदम ताज़ा है भिंडी दस रुपया में ले लीजिये |

माँ : ठीक है एक किलो दो और टमाटर भी आधा किलो डाल देना  | रुक जाओ  मुझे चुनने दो  |

सब्जीवाला: सब ताज़ा ही है देख लीजिये |

माँ : यह आज इतने कम ठेले क्यों दिख रहे हैं ?

सब्जीवाला: चुनाव का टाइम है न तो कहा से नज़र आएंगे | अब दिन चढ़ते सड़क पर और सन्नाटा बढेगा |

माँ : हाँ | कितना हुआ पूरा ?

सब्जीवाला:  पिच्चासी  

माँ : दो रूपए की मिर्च डाल दे और थोड़ी धनिया पत्ते भी |

सब्जीवाला: दो रूपए में दोनों कहाँ से दें माताजी  

माँ : सब होता है दे दो |

सब्जीवाला: चलिए ठीक है अब समेटना ही है सब, ले लीजिये | और कुछ?

माँ : नहीं बस इतना ही | ये लो 85  रूपए |

सब्जीवाला: ठीक  है ,धन्यवाद।

Answered by aayushibrahme8
4

Explanation:

good work thanks for the salad lekhan

Similar questions