Hindi, asked by Gauravbhardwaj6062, 8 months ago

सभी लोगों ने वह सुंदर दृश्य देखा। (रचना के आधार पर वाक्य भेद लिखिए)

Answers

Answered by bhatiamona
23

Answer:

सभी लोगों ने वह सुंदर दृश्य देखा।

रचना के आधार के आधार पर ये एक ‘सरल वाक्य’ होगा।

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं...

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य

सरल वाक्य एक स्वतंत्र वाक्य होता है, अर्थात इसमें एक ही उद्देश्य और एक विधेय तथा एक ही क्रिया होती है।

जबकि संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक वाक्य होते हैं, एक मुख्य वाक्य जो एक योजक द्वारा जुड़े रहते हैं।

मिश्र वाक्य में एक मुख्य वाक्य होता है, शेष उपवाक्य होते हैं, जो मुख्य वाक्य के आश्रित वाक्य कहलाते हैं।

Answered by KrystaCort
3

सरल वाक्य|

Explanation:

  • हिंदी भाषा में, रचना के आधार पर वाक्यों को तीन भेदों में बाँटा गया है |
  • ये तीन भेद सरल, संयुक्त और मिश्रा वाक्य हैं|
  • सरल वाक्यों को साधारण वाक्य भी कहा जाता है |
  • सरल वाक्यों में केवल एक कर्त्ता और और एक क्रिया होती है|
  • ये ऐसे वाक्य होते हैं जिन्हे हम आसानी से समझ सकते हैं|

और अधिक जानें:

संयुक्त वाक्य और मिश्रित वाक्य में क्या अंतर है ?  

brainly.in/question/7010365

Similar questions