Hindi, asked by 7008017103, 7 months ago

सबसे सुंदर देश हमारा,
हमको यह प्राणों से प्यारा।
हमने मिलकर रूप सँवारा,
इसे बनाया जग से न्यारा।
उत्तर में जो खड़ा हिमालय,
वह प्रतिपल रक्षा करता है।
बादल जब टकराते इससे,
तब जल बरसा करता है।
दक्षिण में लहराता सागर,
भारत माँ के चरण पखारे।
और प्रकृति भी निज हाथों से
इस धरती का रूप निखारे।​

Answers

Answered by ashishanand812
3

My country is every beautiful ..

Answered by franktheruler
0

सबसे सुंदर देश हमारा,हमको यह प्राणों से प्यारा।हमने मिलकर रूप सँवारा,इसे बनाया जग से न्यारा।उत्तर में जो खड़ा हिमालय,वह प्रतिपल रक्षा करता है।बादल जब टकराते इससे,तब जल बरसा करता है।दक्षिण में लहराता सागर,भारत माँ के चरण पखारे।और प्रकृति भी निज हाथों से इस धरती का रूप निखारे।

कविता का सारांश लिखिए

सबसे सुंदर देश हमारा कविता का सारांश निम्न प्रकार से लिखा गया है।

  • सबसे सुंदर देश हमारा कविता में कवि ने भारत देश की सुंदरता का वर्णन किया है।
  • कवि कहते है कि हमारा भारत देश सबसे सुंदर है , हमें यह देश अपने प्राणों से भी प्यारा है , हम सभी ने इस देश को मिलकर संवारा है । इस प्रकार यह देश इस सारी सृष्टि से अलग है।
  • हमारे देश के उत्तरी भाग में हिमालय पर्वत है जो हमारे देश का रक्षक है , शत्रुओं से हमारी रक्षा करता है। जब बादल हिमालय से टकराते है तो वर्षा होती है। दक्षिण में सागर है जो भारत माता के चरण धोता है। मेरा देश बहुत सुंदर है।
  • प्रकृति अपने हाथो से भारत माता का रूप संवारती है

#SPJ2

Similar questions