Math, asked by maahira17, 9 months ago

समीकरणों x-y+1=0 और 3x+2y-12=0 का ग्राफ खींचिए। x-अक्ष और इन रेखाओं से बने त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए और त्रिभुजाकार पटल को छायांकित कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
13

Answer:

दी गई रैखिक समीकरण युग्म है  :  

x – y + 1 = 0  

और  3x + 2y – 12 = 0.

समीकरण (1) और (2) के हल की सारणी :

समीकरण (1) से,  y = x + 1

x   - 1     2      0

y    0       3    1

A(- 1,0) , B(2,3), C(0,1)

समीकरण (2) से :  y = (12 - 3x)/2

x     4       2           0

y     0       3           6

D(4,0) , B(2,3), E(0,6)

आलेख (ग्राफ) नीचे चित्र में संलग्न है।  

रैखिक समीकरणों के युग्म और x - अक्ष द्वारा बनाए गए त्रिभुज के शीर्षों को आलेख में छायांकित किया गया है।  

∆ABD इस प्रकार बनी त्रिभुज है।

∆ABD के शीर्षों के निर्देशांक हैं :  

A(-1,0) , B(2,3), D(4,0)

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (दो चरों वाले रखिक समीकरणों का युग्म ) के सभी प्रश्न उत्तर

https://brainly.in/question/13130538#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

एक आयताकार बाग, जिसकी लंबाई, चौड़ाई से 4m अधिक है, का अर्धपरिमाप 36m है। बाग की विमाएँ ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/12657511

एक रैखिक समीकरण 2x+3y-8=0 दी गई है। दो चरों में एक ऐसी और रैखिक समीकरण

लिखिए ताकि प्राप्त युग्म का ज्यामितीय निरूपण जैसा कि

(i) प्रतिच्छेद करती रेखाएं हों।   (ii) समांतर रेखाएँ हों।

(iii) संपाती रेखाएँ हों।

https://brainly.in/question/13131874#

Attachments:
Similar questions