समीपी तारों की दूरियां ज्ञात करने के लिए अनुभाग 2.3.1 में दिए गए ‘लंबन' के सिद्धांत का प्रयोग किया जाता है। सूर्य के परितः अपनी कक्षा में छ: महीनों के अंतराल पर पृथ्वी की अपनी, दो स्थानों को मिलानेवाली, आधार रेखा AB है। अर्थात् आधार रेखा पृथ्वी की कक्षा के व्यास
3 ×
m के लगभग बराबर है l लेकिन, चूंकि निकटतम तारे भी इतने अधिक दूर हैं कि इतनी लंबी आधार रेखा होने पर भी वे चाप के केवल 1" (सेकंड, चाप का) की कोटि का लंबन प्रदर्शित करते हैं। खगोलीय पैमाने पर लंबाई का सुविधाजनक मात्रक पारसेक है। यह किसी पिण्ड की वह दूरी है जो पृथ्वी से सूर्य तक की दूरी के बराबर आधार रेखा के दो विपरीत किनारों से चाप के 1" का लंबन प्रदर्शित करती है । मीटरों में एक पारसेक कितना होता है?
Answers
Answered by
1
मीटरों में एक पारसेक 3.09552 × 10^16 m होता है।
Explanation:
पृथ्वी की कक्षा का व्यास = 3 × 10¹¹ m
त्रिज्या =व्यास /2 = (3 x 10¹¹)/2= 1.5 × 10¹¹ m
∅ = 1"
3600" = 1°
180° = π rad
1° = π/180 rad
1" = π/(180× 3600 ) rad = 4.8457× 10^-6 rad
∅ = r/d
जहां d पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी है।
4.8457 × 10^-6 = 1.5 × 10¹¹ /d
d = 1.5 × 10¹¹/4.8457× 10^-6
= 3.09552 × 10^16 m
इसलिए एक पारसेक = 3.09552 × 10^16 m
खगोलीय पिंड किसे कहते हैं ?
https://brainly.in/question/13157659
Similar questions