Hindi, asked by jkapur7, 6 months ago

समुद्र के तट पर अनुच्छेद लेखन​

Answers

Answered by priyachand8691shines
4

Answer:

The answer should be:

पिछले महीने फरवरी में हम मुंबई घूमने गये। हमने वहां मुंबई की प्रसिद्ध जगहों की सैर की जिनमें गेटवे ऑफ इंडिया, एलिफेन्टा की गुफाएं, सिद्धविनायक मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, मुंबादेवी मंदिर, हाजी अली दरगाह, हैंगिग गार्डन, चौपाटी, जुहू चौपाटी आदि प्रमुख थे।

हम रोज अलग-अलग जगह घूमने जाते थे। एक दिन हमने पूरा दिन जुहू चौपाटी पर घूमने के लिये निकाला।

हम पूरी तैयारी के साथ पिकनिक का पूरा सामान लेकर शाम चार बजे जुहू चौपाटी तक पहुंच गये ।

जहू चौपाटी समुद्र तट प्रेमियों के लिये एक आदर्श बीच है। ये पूरी मुंबई में लोकप्रिय है। मुंबई में घूमने आने वाले यहाँ जरूर आते है। और मुंबईवासियों का कहना ही क्या। शायद ही कोई मुंबईवासी होगा जो जुहू चौपाटी के तट पर नही आया हो।

सूरज ढल रहा था और समुद्र तट पर सूरज ढलने का दृश्य बड़ा ही मनोरम प्रतीत हो रहा था। सुरज डूबने को था और आसमान में लालिमा छा गई थी।

जुहू के समुद्र तट पर जीवन पूरी तरह हचलच से भरा होता है। इस बीच पर मुंबई के प्रसिद्द व्यंजनों जैसे भेलपुरी, पानीपुरी, तथा सैंडविच का मज़ा लेने के लिये बहुत सारी दुकाने हैं।

हमारी टोली ने इन सारे व्यंजनों का भरपूर मजा लिया। फिर हम सब समुद्र की लहरों का मजा लेने के लिये समुद्र के थोड़े अंदर तक चले गये। समुद्र तट पर पुलिस और लाइफगार्ड का पर्याप्त प्रबंध था।

समुद्र की लहरें पहले अंदर जातीं, फिर तेजी से बाहर की ओर तो हमारे मन में एक अजीब सा रोमांच भर जाता था। तेजी से आती खुशनुमा हवा से मन प्रफुल्लित हो रहा था।

पर्यटकों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। समुद्र-तट पर काफी रौनक हो चली थी।  समु्द्र-तट पर बालू-रेत खूब चमक रही थी। हमारी टोली के बच्चे बालू से रेत के घर बनाने में व्यस्त हो गये।

समुद्र-तट पर घूमने का मजा बड़ा ही अलग किस्म का होता है। यही प्रकृति का सौंदर्य एक अलग ही छटा बिखेरता है। विशेषकर सांयकाल में पानी में डूबते सूरज का दृश्य छटा अनोखी होती है।

समुद्र-तट पर बैठे मौज मस्ती  में समय का कुछ पता ही नहीं चला। साँझ का अंधेरा घिर आया था, आकाश में तारे  निकलने लगे थे। हम सबने अब वापस लौटने का निश्चय किया।

Hope it helps you!!!

Similar questions