Hindi, asked by ufo97, 9 months ago

Samaj ko Jagrukta aur Sahi Disha ki Jarurat hai is vishay par 100 se 200 sabdho ka anuched likhiye. It should be meaningful.​

Answers

Answered by shailajavyas
5

Answer:                            आज समाज में नैतिक मूल्यों के ह्रास के कारण असामाजिक तत्वों का विस्तार हुआ है । इससे पूर्व असामाजिक तत्वों के अंतर्गत उन्हीं लोगों का समावेश होता था । जो केवल भौतिक रूप से हिंसक होते थे ।  

                वर्तमान में समाज को ठगने में बौद्धिक वर्ग का बोलबाला है इसके कार्यकर्ता कुशाग्र, बुद्धिमान तथा अपने विषय के महारथी हैं । यह वर्ग निजी स्वार्थों के लिए बुराइयों का कुशलता पूर्वक महिमामंडन कर रहा है । यह परिस्थिति समाज के लिए बहुत भयावह सिद्ध होती है इससे बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहने तथा सही दिशा में गति करने की आवश्यकता है ।                                      

           प्रश्न यह उठता है कि जागरूक किसे कहें ? वस्तुतः वही जागरूक है जिसके लिए अपना देश सर्वोपरि है । दिशा वही सही है जिसमें देश का कल्याण निहित हो । प्रत्येक व्यक्ति को यह स्मरण रखना होगा कि स्वतंत्रता जहां विकास के पथ पर अग्रसर करती हैं वही स्वछंदता हमें अराजक भी बना देती हैं ।                                                                       

                   प्रकृति की प्रत्येक वस्तु उचित दिशा के अंतर्गत गतिमान होती हैं । यदि समुद्र अपनी मर्यादा का परित्याग करके बहने लगे तो क्या होगा ? इसकी कल्पना भी हमें भयभीत कर देती है । इसी प्रकार हमें भी सही दिशा में गमन करना आवश्यक है और इसके लिए हमारा जागरूक रहना अनिवार्य है ।

Similar questions