Samay Amulya Dhan Hai is Vishay par Char suktiyan likhiye
Answers
समय धन से भी ज्यादा कीमती है; क्योंकि यदि धन को खर्च कर दिया जाए तो यह वापस प्राप्त किया जा सकता है हालांकि, यदि हम एक बार समय को गंवा देते हैं, तो इसे वापस प्राप्त नहीं कर सकते हैं। समय के बारे में एक सामान्य कहावत है कि, “समय और ज्वार-भाटा कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करते हैं।” यह बिल्कुल पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व की तरह ही सत्य है, अर्थात्, जिस तरह से पृथ्वी पर जीवन का होना सत्य है, ठीक उसी तरह से यह कहावत भी बिल्कुल सत्य है। समय बिना किसी रुकावट के निरंतर चलता रहता है। यह कभी किसी की प्रतिक्षा नहीं करता है।
इसलिए, हमें जीवन के किसी भी दौर में कभी भी अपने कीमती समय को बिना किसी उद्देश्य और अर्थ के व्यर्थ नहीं करना चाहिए। हमें हमेशा समय के अर्थ को समझना चाहिए और उसी के अनुसार, इसे सकारात्मक ढंग से कुछ उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इसका प्रयोग करना चाहिए। हमें इससे निरंतर कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए यदि यह बिना किसी रुकावट के चलता रहता है, तो फिर हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते।

समय के महत्व पर निबंध 2 (150 शब्द)
समय हम सभी के लिए अमूल्य है। हमें समय की प्रत्येक छोटी सैकेंड का मूल्य समझने के साथ ही इसके महत्व का सम्मान करना चाहिए। हमें जीवन के अन्त तक समय के एक पल को भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय इस संसार में सभी से बहुत ही ताकतवर और शक्तिशाली है। यह एक आलसी व्यक्ति को नष्ट कर सकने के साथ ही कठिन परिश्रम करने वाले व्यक्ति को ताकत देता है। यह किसी को भी बहुत सी खुशियाँ, आनंद और समृद्धि देता है हालांकि, यह किसी का सबकुछ छीन भी सकता है।
हमें हर पल समय से नियमितता, निरंतरता और प्रतिबद्धता सीखनी चाहिए। यह बिना किसी अवरोध के निरंतर चलता रहता है। हमें भी जीवन में वास्तविक सफलता प्राप्त करने के लिए समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बारे में सही कहा जाता है कि, “यदि हम समय को बर्बाद करेंगे तो समय हमें और हमारे जीवन को बर्बाद कर देगा।” हमें समय के मूल्य को समझना चाहिए और इसके साथ चलना चाहिए, क्योंकि समय किसी के लिए नहीं रुकता है।
mark me as a brainliest
दुनिया में कहते हैं धन सबसे बड़ा होता है.हम कोई भी चीज खरीद सकते हैं लेकिन समय नहीं खरीद सकते.समय से बड़ा धन नहीं है समय तो धन से भी बढ़कर है.समय का कोई मूल्य नहीं हो सकता वाकई में समय अमूल्य होता है हमारे द्वारा लिखे गए आज के आर्टिकल को कोई भी विद्यार्थी अपने स्कूल कॉलेज की परीक्षा में लिखने के लिए जानकारी ले सकता हैं तो चलिए पढते है आज के हमारे इस आर्टिकल को.समय अमूल्य धन है इससे बढ़कर धन नहीं है हमें समय का महत्व समझते हुए इसका सदुपयोग करना चाहिए समय ही सबसे बढ़कर है जिस इंसान ने समय को अमूल्य समझा और उसका सदुपयोग किया वह वाकई में सफल होता है और जीवन में बहुत कुछ हासिल कर पाता है.दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो समय का महत्व नहीं समझते और निरंतर अपना समय बर्बाद करते रहते हैं.हमारे जीवन का समय एक बार हमारे जीवन से निकल जाए तो वह वापस नहीं आता हम कितनी भी कोशिश करें उस समय को दोबारा नहीं ला सकते इसलिए हमें समय पर सही काम करना चाहिए और समय के महत्व को समझते हुए सफलता की बुलंदियों को छूना चाहिए.