Hindi, asked by Tanyamansmamu5n, 1 year ago

Samvad lekhan on jal hai toh kal hai(minimum 5 sentence of each person)

Answers

Answered by Chirpy
72

अशोक: "भैया जल हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पानी पीने, खाना पकाने, कपड़े धोने आदि के लिए बहुत जरुरी है।"

अनिल: "हाँ, इसीलिए संसार की सबसे पहली सभ्यताओं का जन्म नदियों के किनारे हुआ, जहाँ उनको जल की सुविधा उपलब्ध थी। जल एक किसान के लिए अत्यंत मूल्यवान है। बिना जल के खेती नहीं हो सकती।"

अशोक: "हाल में जब दिल्ली में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई और हम लोगों को दिन भर पानी के बिना रहना पड़ा, तब हमें ऐसा महसूस हुआ कि 'जल है सोना इसे न खोना'।"

अनिल: "हैं उस दिन सुबह ब्रश करने से लेकर, नहाने आदि काम करने में हम सबको बहुत परेशानी हुई। हमें ज्ञात हुआ कि जल का हमारी दिनचर्या में कितना अधिक महत्त्व है।"

अशोक: "हाँ तुम ठीक कहते हो हमें उस दिन यह समझ में आया कि जल सच में एक अमूल्य साधन है जिसका हमें बहुत संभालकर उपयोग करना चाहिए।"

अनिल: "ज़रा सोचो यदि जल नहीं होगा तो हमारे अनेक काम संपूर्ण नहीं होंगे।"

अशोक: "जल उपज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उसके बिना हमारे खेत सूखे पड़े रह जायेंगे और मिट्टी उपजाऊ नहीं होगी।"

अनिल: "यदि जल नहीं होगा तो अनेक पशु पक्षियों को जल नहीं मिलेगा। सुंदर बगिया और रंग बिरंगे फूल देखने को नहीं मिलेंगे।"

अशोक: "नदियों में पानी कम हो जायेगा या नहीं रहेगा तो विद्युत् उत्पन्न करने एवं अन्य उद्योगिक कामों के लिए जल नहीं उपलब्ध नहीं होगा।"

अनिल: "सचमुच जल से हमारा जीवन हरा भरा है। उसके बिना धरती मरुस्थल बन जायेगी।"

अशोक और अनिल: "यदि जल है तो कल है!!"    





Answered by akshita67
42
This is the samvad.
Hope it helps.
Please mark as brainliest..........
Attachments:
Similar questions