Hindi, asked by rutikshagaonkar, 1 year ago

Samvad on pollution between two students

Answers

Answered by rachanavyas
124
राम: अरे अभिजीत तुमने ये मास्क क्यों बांध रखा है?

अभिजीत: क्या बताऊँ मित्र मुझे अस्थमा की समस्या बढ़ गई है| डॉक्टर ने कहा है कि बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है| आजकल प्रदूषण इतना हो गया है कि श्वास लेने में मुश्किल महसूस होती है|

राम: ठीक कह रहे हो मित्र| पिछले हफ्ते मेरे दादी-दादा यहाँ रहने आये थे पर हफ्ते भर में ही यहाँ के शोर, धुआं और धूल से परेशान होकर गाँव वापस चले गये| ये पास में बन रही बहुमंजिला इमारत हमें अपने अध्ययन में कितनी बाधित करती है|

अभिजीत: हाँ, प्रधानाचार्य महोदय कितनी बार शिकायत कर चुके हैं पर नतीजा वही ढाक के तीन पात| इतने शोर में रहने से तनाव और बहरेपन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है|

राम: मेरा तो घर भी हाईवे पर है अत: स्कूल से जाकर भी चैन नही| मैंने वृक्ष लगाने का विचार किया पर सोसाइटी में ऐसी कोई जगह नहीं मिली| पूरी पार्किंग भरी रहती है| कहाँ लगाये पेड़|

अभिजीत: सभी लोग शिक्षित होकर भी अनजान बने हुए है| इस प्रदूषण का पोषण करके हम अपने विनाश को आमन्त्रण दे रहे है| वैश्विक तापमान में कितनी वृद्धि हो रही है|

राम: हम आर ओ और ए सी चलाकर वातावरण और जल दोनों का दोहन कर रहे है| जब घर पर कुछ कहता हूँ तो जवाब मिलता है हमारे अकेले के करने से क्या होगा| बाकी लोगो को भी समझना होगा|

अभिजीत: शुरुआत तो खुद से ही होती है| चलो इस सन्दे हम पास के उजड़े हुए पार्क में पोधे लगायेंगे और रोजाना उन्हें पानी देंगे| तुम आओगे|

राम: जरूर मित्र| मैं और दोस्तों को भी लेकर आऊंगा| अभी के लिए विदा|
Similar questions