Hindi, asked by salonijain79, 1 year ago

sangyao se vishleshan

Answers

Answered by debangshuacharjee8
2

विशेषण

संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द ‘विशेषण’ कहलाते हैं।

जैसे - बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि।

विशेषण सार्थक शब्दों के आठ भेदों में एक भेद है।

व्याकरण में विशेषण एक विकारी शब्द है।

विशेष्य

जिस संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्द की विशेषता बताई जाए वह विशेष्य कहलाता है।

यथा- गीता सुन्दर है। इसमें ‘सुन्दर’ विशेषण है और ‘गीता’ विशेष्य है।

विशेषण शब्द विशेष्य से पूर्व भी आते हैं और उसके बाद भी।

पूर्व में, जैसे-

थोड़ा-सा जल लाओ।

एक मीटर कपड़ा ले आना।

बाद में, जैसे-

यह रास्ता लंबा है।

खीरा कड़वा है।

विशेषण के भेद

विशेषण के चार भेद हैं-

गुणवाचक।

परिमाणवाचक।

संख्यावाचक।

संकेतवाचक अथवा सार्वनामिक।

Similar questions