Hindi, asked by ekanshsingh, 1 year ago

saral vakya ko mishr vakya mein kaise badla jaaye 10 udaharan.

Answers

Answered by saurabhverma20
138
जिन वाक्यों में एक से अघिक सरल वाक्य इस प्रकार जुड़ें हों कि एक मुख्य या प्रधान उपवाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, तो उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं|
जैसे: पिताजी ने लिखा है कि वे कल सुबह की गाड़ी से आ रहे हैं|
मैने एक घड़ी खरीदी है जो बैटरी से चलती है|
जब वरूण आया तब मैं घर पर नहीं था|

कुछ सरल वाक्य जिसे मिश्रित में बदला गया है:
सरल : लड़कियाँ नृत्य सीखकर घर चलीं गईं|
मिश्रित : लड़कियों ने नृत्य सीखा और घर चलीं गईं|

सरल : मैने एक बहुत बीमार आदमी देखा|
मिश्रित : मैने एक आदमी देखा जो बहुत बीमार था|

ekanshsingh: thank you so much sir..
Answered by anchal1217
18

Answer:

⭐सरल वाक्य - जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो ,उन्हें सरल वाक्य कहते हैं|

उदाहरण - पानी बरस रहा है|

⭐मिश्रित वाक्य - जिन वाक्यों की रचना एक से अधिक ऐसे उपवाक्यो से हुई हो,जिनमें एक उपवाक्य प्रधान और अन्य गोण हो उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं|

उदाहरण - मालिक ने कहा कि कल की छुट्टी रहेगी|

कुछ सरल वाक्य जिन्हें मिश्रित वाक्य में बदला गया है ----

सरल वाक्य - झूठ बोलने वाले को कोई प्यार नहीं करता|

मिश्रित वाक्य - जो झूठ बोलता है, उसे कोई प्यार नहीं करता|

सरल वाक्य - वर्षा होने पर मोर नाचने लगते हैं|

मिश्रित वाक्य - जब वर्षा होती है,तब मोर नाचने लगते है|

सरल वाक्य - लाभ वाला काम करो|

मिश्रित वाक्य - ऐसा काम करो, जिसमें लाभ हो|

Similar questions