Hindi, asked by shauryamohanty91, 4 months ago

सत्य के अनेक रूप होते हैं, इस सिद्धांत को मैं बहुत पसंद करता हूँ। इसी सिद्धांत ने मुझे एक मुसलमान को उसके अपने | दृष्टिकोण से और ईसाई को उसके स्वयं के दृष्टिकोण से समझाना सिखाया है। जिन अंधों ने हाथी का अलग-अलग तरह वर्णन किया वे सब अपनी दृष्टि से ठीक थे। एक-दूसरे की दृष्टि से सब गलत थे और जो आदमी हाथी को जानता था उसकी दृष्टि से सही भी थे और गलत भी थे।

जब तक अलग-अलग धर्म मौजूद हैं तब तक प्रत्येक धर्म को किसी विशेष बाह्य चिह्न की आवश्यकता हो सकती है लेकिन जब बाह्य चिह्न केवल आडंबर बन जाते हैं अथवा अपने धर्म को दूसरे धर्मों से अलग बताने के काम आते हैं तब वे त्याज्य हो जाते हैं।

धर्मों के भ्रातृ-मंडल का उद्देश्य यह होना चाहिए कि वह हिंदू को अधिक अच्छा हिंदू, एक मुसलमान को अधिक अच्छा मुसलमान और एक ईसाई को अधिक अच्छा ईसाई बनाने में मदद करे। दूसरों के लिए हमारी प्रार्थना वह नहीं होनी चाहिए-ईश्वर, तू उन्हें वही प्रकाश दे जो तूने मुझे दिया है, बल्कि यह होनी चाहिए-तू उन्हें वह सारा प्रकाश दे जिसकी उन्हें अपने सर्वोच्च विकास के लिए आवश्यकता है।
(क) लेखक किस सिद्धांत को पसंद करता है?
(i) सत्य के अनेक रूप हैं।
(ii) सत्य का एक रूप होता है।
(iii) सत्य नश्वर है।
(iv) कोई नहीं।

(ख) लेखक किस कथा का जिक्र करता है?
(i) अंधों द्वारा बकरी का वर्णन
(ii) अंधों द्वारा हाथी का वर्णन
(iii) अंधों द्वारा आदमी का वर्णन
(iv) कोई नहीं

(ग) धर्म की पृथकता दर्शाने के लिए किस चीज़ की आवश्यकता होती है?
(i) बाह्य चिह्न
(ii) सिद्धांत
(iii) संघ
(iv) समर्थकों की

(घ) धर्म के भ्रातृ-मंडल का क्या उद्देश्य होना चाहिए?
(i) हर व्यक्ति अच्छा बने
(ii) धर्म का कट्टर समर्थक बने
(iii) (क) व (ख)
(iv) कोई नहीं

(ङ) ‘सत्य’ का तद्भव रूप बताइए।
(i) सच
(ii) सच्ची
(iii) सत्
(iv) कोई नहीं

Answers

Answered by shishir303
13

(क) लेखक किस सिद्धांत को पसंद करता है?

(i) सत्य के अनेक रूप हैं।

➲ लेखक को वह सिद्धांत पसंद है, जिसमें सत्य के अनेक रूप होते हैं।  

(ख) लेखक किस कथा का जिक्र करता है?  

(ii) अंधों द्वारा हाथी का वर्णन

➲ लेखक अंधो द्वारा हाथी के वर्णन की कथा का जिक्र कर रहा है।  

(ग) धर्म की पृथकता दर्शाने के लिए किस चीज़ की आवश्यकता होती है?

(i) बाह्य चिह्न

➲ लेखक के अनुसार धर्म की पृथकता बचाने के लिए बाह्य चिह्न की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन ये बाह्य चिह्न आडंबर बन कर रह जाते हैं।  

(घ) धर्म के भ्रातृ-मंडल का क्या उद्देश्य होना चाहिए?

(i) हर व्यक्ति अच्छा बने

➲ लेखक के अनुसार धर्म के भ्रातृ मंडल का उद्देश्य होना चाहिए कि वह हर व्यक्ति के विषय में अच्छा सोचे और ईश्वर से यह प्रार्थना करें कि ईश्वर उन्हे वह सारा प्रकाश दे, जिसकी उन्हें अपने सर्वोच्च विकास के लिए आवश्यकता है।

 

(ङ) ‘सत्य’ का तद्भव रूप बताइए।

(i) सच

➲  सत्य का तद्भव रूप सच होगा।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions