Hindi, asked by sahim1626, 11 months ago

सड़क दुर्घटनाएं : कारण एवं उपाय निबंध लिखो

please give me answer please please please please please please please ​

Answers

Answered by Shubhendu8898
10

सड़क के  नियमो का  उद्देश्य प्रत्येक  के लिए सड़क के यातायात को सुरक्षित बनाना है।  आजकल हमारे नगरों कस्बो की सड़के यातायात के  कारण बहुत व्यस्त होती चली जा रहीं है।  यदि लोग  यातायात  के  नियमो  को तोड़ते है , तो देर  सबेर दुर्घटनाओ के  शिकार  हो सकते है।  पैदल चलने  वालों के  लिए  , गाड़ियों और सड़क के  प्रत्येक प्रोयोगकर्ता  को सड़क के  नियमो को जानना आवश्यक है।  

पैदल  चलने वालों के  लिए  एक महत्वूर्ण नियम है।  उन्हें  फुटपाथ पर  ही चलना चाहिए और सड़क के  मध्य भाग को वाहनों के  लिए  छोड़  देना  चाहिए।  जहा कोई फूटपाथ नहीं है , वहा पैदल चलने  वालो को सड़को के  किनारे  किनारे चलना  चाहिए।  यदि वे  इस नियम का  पालन नहीं करते है  तो वे अपने  साथ साथ दुसरो के लिए  भी खतरा पैदा करेंगे।  एक चालक एक पैदल चलने वाले  को  बचाने  के  लिए  अचनाक ही अपने वाहन को मोड़  सकता  है और  ऐसा करने  में  वह किसी दूसरे  को टक्कर मार  सकता  है।  वह अपने  वाहन पर से नियंत्रण खो सकता  है और  फुटपाथ  पर अनेक लोगो को घायल कर सकता है।  

सभी वाहनों को बायीं ओर से  चलना चाहिए और  सड़क का  दाहिना आधा भाग उल्टी दिशा से  आ रहे  वाहनों के  लिए  छोड़  देना  चाहिए।  भारत  के समस्त भागो में  यही नियम है।  परन्तु विदेशो में इसके  विपरीत  नियम है।  साइकिल सवार को सदैव सड़क के   किनारे से चलना  चाहिए और  पैदल चलने वाले  लोगों से  उचित दुरी बना कर  चलना चाहिए।  हम अक्सर दो या अधिक साइकिल सवारों को सड़क के  बीच में  एक  दूसरे  के  बगल से जाते  हुए देखते  है।  यातायात  के  नियम इसकी आज्ञा  नहीं देते  है।  जहाँ सड़क व्यस्त हैं,  वहां इससे यातायात की गति में बाधा होगी और दुर्घटनाएं भी को सकतीं हैं।  आगे जा रहे वाहनों को पार  करने ला  नियम भी उतना भी ही महत्वपूर्ण हैं।  किसी  भी वहां से  आगे   निकलने के  लिए  दायीं ओर से  जाना चाहिए अन्यथा  वह उस वह उस  वाहन से  टकरा भी सकता है , जो बायीं ओर रहने का प्रयत्न कर रहा  है।  


kmuskanaishacom: Thankyou for deleting that stupid ediate questions
Answered by Anonymous
0

Answer: सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में चालक की लापरवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन या उसकी ठीक जानकारी न होना, चालक द्वारा नशा करनाI

Explanation:पैदल चलने वालों की लापरवाही आदि का समावेश है। इसके अलावा यातायात विभाग भी इसमें समान रूप से जिम्मेदार है,

सड़क दुर्घटना के लिए निश्चित रूप से हम ही जिम्मेदार हैं, अगर हर नागरिक यह मन ले कि हमे यातायात के नियम का कड़ाई से पालन करना ही है, तो आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं, बहुत ही कम हो जाएगी. जीवन अमूल्य है. हमें सिग्नलों का उचित ज्ञान होना चाहिए

हर दुर्घटना के होने के अपने कारण होते हैं। जैसे सड़कों पर दुर्घटनाएं खराब सड़कों, वाहनों के उचित रखरखाव के अभाव, ड्राईवरों पर काम के दबाव, नींद की कमी, यातायात के नियंत्रण में अव्यवस्था,

परिभाषा के अनुसार दुर्घटना का अर्थ है, “एक अप्रत्याशित और अनजाने में हुई घटना, जिससे क्षति या चोट पहुँचती है” लेकिन अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो अधिकांश मामलों में दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

#SPJ3

Similar questions