Science, asked by divyadillibabu8456, 1 year ago

शारीरिक क्षमता का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

Answers

Answered by Anonymous
1

शारीरिक फिटनेस के अंतर्गत दो संबंधित अवधारणाएं होती हैं : सामान्य फिटनेस (स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की एक स्थिति) और विशिष्ट फिटनेस (खेल या व्यवसायों के विशिष्ट पहलुओं को करने की योग्यता पर आधारित कार्योन्मुखी परिभाषा). सामान्यतः शारीरिक फिटनेस व्यायाम, सही आहार और पर्याप्त आराम के द्वारा हासिल हो जाती है। यह जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Answered by shishir303
0

शारीरिक क्षमता का संक्षिप्त परिचय....

शारीरिक क्षमता के आकलन हेतु एक शारीरिक क्षमता परीक्षण लिया जाता है। इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का ध्यान उनकी शारीरिक क्षमता की ओर आकर्षित कराना होता है, ताकि वह अपने शरीर की क्षमता को पहचान सके और उसकी बेहतरी के लिए उपाय कर सकें। इससे उनका जीवन स्वस्थ एवं निरोगी होगा।

विद्यार्थी की शारीरिक क्षमता के विकास के लिए उसको प्रोत्साहन करना शारीरिक शिक्षा का एक मुख्य अंग होता है। शारीरिक शिक्षा का यह उद्देश्य कहां तक सफल हुआ है इसका आकलन करने के लिए एक शारीरिक क्षमता परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षण में विद्यार्थियों की गति, उनकी शक्ति, उनकी चुस्ती-फुर्ती और उनके शारीरिक दम-खम का परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षण के आधार पर विद्यार्थी की शारीरिक क्षमता का आकलन होता है और उसमें कोई सुधार की संभावना है, तो उस पर ध्यान दिया जाता है। इसके अतिरिक्त उसमें जो भी कमी हो उसको दूर करने का प्रयत्न किया जाता है ताकि शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य की पूर्ण पूर्ति हो सके।

ऐसे ही कुछ संबंधित प्रश्नों के लिये नीचे दिये लिंकों पर जायें...

शारीरिक शिक्षा द्वारा किन-किन नैतिक मूल्यों का विकास होता है?

https://brainly.in/question/13420169

जीवन मूल्य शिक्षा से मनुष्य का विकास होता है। बताइये।

https://brainly.in/question/12920817

Similar questions