Hindi, asked by vijaykumar8541073500, 7 months ago


'शब्दों' का वर्गीकरण किस-किस आधार पर किया जाता है ?


Answers

Answered by shishir303
10

शब्दों का वर्गीकरण चार आधार पर किया जाता है...

  • व्युत्पत्ति के आधार पर
  • उत्पत्ति के आधार पर
  • प्रयोग के आधार पर
  • अर्थ के आधार पर

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के तीन भेद होते हैं।

  • रूढ़ शब्द
  • यौगिक शब्द
  • योगरूढ़ शब्द

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं।

  • तत्सम शब्द
  • तद्भव शब्द
  • देशज शब्द
  • विदेशज शब्द

प्रयोग के आधार पर शब्द के आठ भेद होते हैं।

विकारी शब्द..

  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • क्रिया

अविकारी शब्द

  • क्रियाविशेषण
  • संबंध बोधक
  • समुच्चयबोधक
  • विस्मयादिबोधक

अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं।

  • सार्थक शब्द
  • निरर्थक शब्द
Answered by satyanshyadav2511
1

शब्दों का वर्गीकरण चार आधारों पर किया जाता है उत्पत्ति के आधार पर प्रयोग के आधार पर रचना या बनावट के आधार पर अर्थ के आधार पर

Similar questions
Math, 10 months ago