Hindi, asked by prachi3584, 9 months ago

Shiksha ke Kshetra Mein computer Ke badhte prayog Par do vidyarthiyon ke Madhya Hue vartalap ko samvad Shaili Mein likhiye​

Answers

Answered by bhatiamona
33

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर के बढ़ते प्रयोग पर दो विद्यार्थियों श्रीकांत और मयंक के बीच संवाद

Answer:

श्रीकांत : मयंक, कंप्यूटर के प्रयोग के बारे में तुम्हारा क्या ख्याल है।

मयंक : कंप्यूटर आज हमारे दैनिक जीवन की एक जरूरी आवश्यकता बन गया है। इसके बिना अब दैनिक जीवन की कल्पना कल्पना नहीं कर सकते।

श्रीकांत : शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है तुम्हें इसके बारे में कुछ मालूम है क्या?

मयंक : हां मैं देख रहा हूं कि अब कंप्यूटर के माध्यम से अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान करने के प्रयास हो रहे हैं। मैंने सुना है विदेशों में ऐसे स्कूल है जहां विद्यार्थी नोटबुक-किताब लेकर नहीं जाते बल्कि वह लोग नेटबुक यानि लैपटॉप लेकर जाते हैं। वही उनका नोटबुक और किताब है और उसी पर ही सारी पढ़ाई करते हैं। कक्षा में प्रेजेंटेशन देने के लिए बड़ी-बड़ी इसके स्क्रीनें लगी होती है।

श्रीकांत : तुमने सही सुना एक दिन हमारे देश में भी ऐसा ही होगा।

मयंक : हां आजकल बहुत सारी ऐसी वेबसाइट आ गई है जो ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करती हैं। विद्यार्थी घर बैठे ही अपनी समस्याओं का निदान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं।

श्रीकांत :  हां ऐसे बहुत सारी साइट्स से मैंने खुद अपने किसी प्रश्न का समाधान पाया है। ऐसी ही किसी साइट पर क्वेश्चन डालकर उसका निदान पा लेता हूं। मैने ब्रेनली साइट्स पर अपने क्वेश्चन डालकर अपनी समस्या का निदान पाया है।

मयंक : आने वाला समय कंप्यूटर शिक्षा का युग है और हमारी नोटबुक-किताबें एक इतिहास का रूप ले लेंगी।

श्रीकांत : मुझे भी ऐसा ही लग रहा है। अब किताबों का जमाना नहीं रहेगा बल्कि डिजिटल शिक्षा का जमाना आने वाला है इससे हमारे पर्यावरण पर भी दबाव कम पड़ेगा। क्योंकि कागजों की आवश्यकता कम होने पर पर्यावरण में पेड़-पौधों को काटने की आवश्यकता कम होगी

Similar questions