Small diary entries about a trip to sikkim in hindi
Answers
Answer:
उत्तर पूर्व का सिक्किम राज्य प्रकृति की सुंदरता का एक खूबसूरत नमूना है। सिक्कीम की खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। सिक्कीम पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि इस राज्य का आकार अंगूठे जैसा है। सिक्कीम में ऐसी कई जगहें हैं जहां हमें जिन्हें अपनी जिन्दगी में एक बार तो जरूर देखना चाहिए। इन जगहों पर जाकर आप खुद को प्रकृति से जुड़ा पाएंगे।यहां के बर्फीले पहाड़, विशाल पेड़ और पारंपरिक धरोहर हर किसी के लिए एक नया अनुभव होगा। इसलिए अगर आप सिक्कीम जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं...
सिक्किम की राजधानी गंगटोक से मात्र 38 किमी दूर त्सोमगो झील स्थित है । यह झील सिक्कीम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील का आंनद उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। पथरीले पहाड़ की स्थलाकृति और ऊंचे-ऊंचे पड़ाहो से होकर एक टेढ़-मेढ़ी सड़क से गुजर कर आप त्सोमगो झील तक पहुंचते हैं। अब आप सोचिए कि इस रोमांच भरे रास्ते से गुजर एक झील तक पहुंचना कितना मजेदार होगा। इस झील को देखकर आपका मन खिल उठेगा। बर्फ से ढके पहाड़ के साथ यह झील हर किसी का मन मोह लेती है।