Hindi, asked by rushika20, 5 months ago

speech on हिंदी दिवस in हिंदी ​

Answers

Answered by prashant9770
21

Answer:

हल साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। देशभर में हिंदी दिवस को वार्षिक समारोह के रूप में मनाया जाता है। हिंदी हमारे देश का राष्टीय भाषा है। साथ ही विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से भी एक है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान ने गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। इसके अलावा हिंदी दिवस को 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में उपयोग करने का विचार स्वीकृत किया गया था।

Explanation:

mark as brainliest

Answered by goswamineha865
16

Explanation:

हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि भावनाओं का उमड़ता सैलाब है, जो हर दिन सफलता के नए सोपान गढ़ रही है और एक नदी की मानिंद आगे बढ़ रही है। देश में करीब 77 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं। यही कारण है कि हिंदी को राज भाषा का दर्जा प्राप्त है। बता दें कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा आजाद भारत की मुख्य भाषा के रूप में हिंदी को पहचान दी गई थी। साल 1952 में पहली बार हिंदी दिवस का आयोजन हुआ था। तब से ये सिलसिला लगातार बना हुआ है।

सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 15 दिनों तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। इस दौरान सभी कार्य हिंदी में किये जाते हैं, साथ ही कई साहित्यिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। इस बार कोरोना काल में कई जगह इन कार्यक्रमों को ऑनलाइन आयोजित कराया जा रहा है। ऐसे में अगर आपको भी भाषण या निबंध के लिए कंटेंट की जरूरत है, तो यहां से मदद ले सकते हैं।

हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में भारत की कार्यकारी और राजभाषा का दर्जा आधिकारिक रूप में दिया गया। गांधी जी ने हिंदी भाषा को जनमानस की भाषा भी कहा है। भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343 (1) में हिंदी को संघ की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी दिवस यानी 14 सितंबर वह दिन है जब हम सब अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी का प्रचार और प्रसार करते हैं।

हिंदी पूरी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली मूल भाषा है। 2011 की सेन्सस रिपोर्ट के अनुसार भारत की सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। हिंदी का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना है और भारत में 1949 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Similar questions