Hindi, asked by royaldeep69, 8 days ago

speech on पेड़ हमारे मित्र ​

Answers

Answered by monikamondokar
1

Explanation:

प्रस्तावना:

पेड़ का जीवन में होना बहुत जरुरी हैं | इस धरती पर अगर पेड़ नही रहेंगे तो मनुष्य को अपना जीवन जीना बहुत मुश्किल हो जायेगा |

मनुष्य के जीवन में पेड़ का बहुत महत्व रहता हैं | पेड़ यह मनुष्य के सच्चे मित्र होते हैं | पेड़ हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार होता हैं |

शुद्ध वायु

पेड़ मनुष्य को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कार्बन डाय ऑक्साइड को शोषित करते हैं | पेड़ों के द्वारा मनुष्य को शुद्ध हवा मिल जाती हैं और पर्यावरण को सुंदर बनाके रखते हैं |

अन्य प्रकार की वस्तु

पेड़ मनुष्य को अन्य प्रकार की वस्तु प्रदान करते हैं | उन सभी वस्तुओं का उपयोग मनुष्य अपने जीवन में करता हैं |

पेड़ की लकड़ी से फर्नीचर, कागज, गोंद और माचिस इत्यादि. सभी प्रकार की वस्तु तैयार की जाती हैं | इसके अलावा भी मनुष्य को फल, फुल और भोजन भी प्राप्त होता हैं |

पेड़ की लकड़ी का उपयोग

पेड़ से मिलने वाले लकड़ी का उपयोग इंधन और फर्नीचर के लिए किया जाता हैं | पेड़ की लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप खाना बनाने के लिए भी किया जाता हैं | पेड़ के लकड़ी से दरवाजे, खिड़कियाँ और खिलौने भी बनाये जाते हैं |

पेड़ों से अन्य प्रकार की जड़ी बूटियां भी तैयार की जाती हैं | पेड़ों से बनाई गयी दवाइयां हमारे शरीर से संबंधित अन्य प्रकार के रोगों पर उपचार करने में सहायता करती हैं | पेड़ हमें धुप में छाया प्रदान करते हैं और गर्मी से बचाने के लिए मदद करते हैं |

पशु पक्षियों का स्थान

पेड़ यह अन्य पशु पक्षियों का रहने का निवास स्थान हैं | कई सारे पक्षी इन पेड़ों पर अपना घोसला बनाकर रहते हैं | मनुष्य की तरह रहने के लिए पक्षियों घर चाहिए |

इसलिए वन ही पक्षियों का घर होता हैं | पेड़ मिट्टी को बहुत मजबूत पकड़कर रखते हैं और बाढ़ जैसी आपदा को आने से रोकते हैं |

पेड़ों की कटाई करने के कारण

पेड़ों से मनुष्य को बहुत लाभ होते हैं | लेकिन मनुष्य पेड़ों का महत्व नही समझता हैं | अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए पेड़ों की कटाई कर रहा हैं |

उसके कारण प्रकृति पर होने वाले दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं | पेड़ों की कटाई के कारण बाढ़, सूखा, प्रदुषण जैसी आपदाएं निर्माण हो रही हैं | पेड़ों की कटाई के कारण वन्य जीवों की प्रजाति नष्ट होती जा रही हैं |

प्रदुषण की समस्या

पेड़ों की कटाई की जा रही हैं, इसलिए प्रदुषण जैसी समस्या निर्माण हो रही हैं | प्रकृति का संतुलन बिगड़ने लगा हैं | इन सभी चीजों का सामना मनुष्य को करना पड रहा है |

निष्कर्ष:

हम सभी के जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व हैं | इसलिए पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए बल्कि उनकी रक्षा करनी चाहिए और पेड़ों की महत्व को समझना चाहिए | सरकार ने भी पेड़ों को बचाने के लिए बहुत सारे कदम उठाये हैं |

Answered by sanjaygupta35122
0

answer \: is \: in \: the \: pic

Attachments:
Similar questions