Hindi, asked by bhoomikapatle, 9 months ago

story on theme asha aur nirasha wale logo Mai antar

Answers

Answered by bhatiamona
1

आशा और निराशा वाले लोगों में अंतर...  

आशावादी लोग सदस्य सकारात्मक जीवन जीते हैं। वह जीवन को जीना जानते हैं। जीवन को बिताना नहीं। वह हर बात को सकारात्मक अर्थ में लेते हैं और उनमें विनम्रता होती है। जीवन के प्रति आशावान सोच होती है। उनका दृष्टिकोण आशावादी होता है। वह अक्सर सफल ही होते हैं, क्योंकि वह निराश नहीं होते, जीवन के संघर्षों से हार नहीं मानते। हार में कोई संदेश ढूंढ निकालते हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अंत में वह अपने लक्ष्य को पा ही लेते हैं। आशावान लोग कर्मठ होते हैं, और कर्म करने में विश्वास रखते हैं। यही आशावादी लोगों की सबसे बड़ी विशेषता है।

निराशावादी लोग हमेशा गलतियां ही निकालते रहते हैं। वह अपने में गलतियां निकालते हैं, दूसरों में गलतियां निकालते हैं। अक्सर वह अपनी किस्मत को ही कोसते रहते हैं। भगवान को दोष देते रहते हैं। वह अक्सर भाग्यवादी होते हैं और भाग्य पर अधिक भरोसा करते हैं। हर अपने साथ घटित किसी भी घटना को लेकर वे अपने भाग्य को ही दोष देते हैं। उनमें नकारात्मक भाव ज्यादा होता है।  उनमें क्रोध चिड़चिड़ाहट आदि अधिक होती है। वे जीवन में कुछ विशेष हासिल नहीं कर पाते और अपना जीवन यूं ही साधारण तरीके से बिता देते हैं।

जबकि आशावादी लोग अपने जीवन में पूरी तरह सफल होते हैं और एक उल्लेखनीय मुकाम हासिल कर लेते हैं।

Similar questions