Hindi, asked by manjudhawan123, 1 year ago

summary of chaya mat chuna

Answers

Answered by mchatterjee
95
छाया मत छूना कविता में कवि ने हमेशा मुस्कुराते हुए जीवन पथ पर चलने का संदेश दिया है। मनुष्य के जीवन में सुख और दुःख तो बिन बुलाए मेहमान के तरह आता जाता है। मनुष्य को बस खुद को संभाल ने कि आवश्यकता है।

मनुष्य का मन जब उदास होता है तो वह भाग्य को दोष देता है कि ऐसा हुख-वैसा हुआ। जबकि हालात हमें जीना सीखाते है।

इच्छाओं को काबू करने को कहा है क्योंकि क ई बार इच्छा अधूरी रहने से आजीवन दुख होता है।

इंसान को बिना किसी चिंता के जीवन में जीने का एवं आगे बढ़ने कारण संदेश दिया गया है।
Answered by Sristi9040
41

Answer:

इस कविता में कवि ने बताया है कि हमें अपने भूतकाल को पकड़ कर नहीं रखना चाहिए, चाहे उसकी यादें कितनी भी सुहानी क्यों न हो। जीवन में ऐसी कितनी सुहानी यादें रह जाती हैं। आँखों के सामने भूतकाल के कितने ही मोहक चित्र तैरने लगते हैं। प्रेयसी के साथ रात बिताने के बाद केवल उसके तन की सुगंध ही शेष रह जाती है। कोई भी सुहानी चाँदनी रात बस बालों में लगे बेले के फूलों की याद दिला सकती है। जीवन का हर क्षण किसी भूली सी छुअन की तरह रह जाता है। कुछ भी स्थाई नहीं रहता है। इसलिए हमें अपने भूतकाल को कभी भी पकड़ कर नहीं रखना चाहिए।

यश या वैभव या पीछे की जमापूँजी; कुछ भी बाकी नहीं रहता है। आप जितना ही दौड़ेंगे उतना ज्यादा भूलभुलैया में खो जाएँगे; क्योंकि भूतकाल में बहुत कुछ घटित हो चुका होता है। अपने भूतकाल की कीर्तियों पर किसी बड़प्पन का अहसास किसी मृगमरीचिका की तरह है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हर चाँद के पीछे एक काली रात छिपी होती है। इसलिए भूतकाल को भूलकर हमें अपने वर्तमान की ओर ध्यान देना चाहिए।

Similar questions