Hindi, asked by monika7622, 11 months ago

Swatantra Diwas nibandh in Hindi prastavana ,upsanhaar

Answers

Answered by anvesh4435
3
Independence Day Essay in Hindi

वे देश द्वारा फैली जा रही समस्याओं के हल के लिए लोगों की सहायता के लिए आवाहन करते हैं| वे देश को विभाजित करने के षड्यंत्रों के खिलाफ लोगों को एकजुट रहने की प्रार्थना करते हैं| एक बार फिर भी लोगों से एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रार्थना करते हैं| इसके बाद सभी नागरिक देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की स्वतंत्रता की रक्षा करने का वचन देते हैं| अपने भाषण के अंत में वे लोगों को तीन बार जय-हिन्द दोहराने को बोलते हैं राष्ट्रगान के साथ समारोह समापन हो जाता है|

स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय त्योहार है इसलिए इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है| स्कूल-कॉलेजों एवं सरकारी कार्यालयों के अतिरिक्त निजी कार्यालयों में भी ध्वज फहराया जाता है और रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन होता है| इस दिन पूरा राष्ट्रीय हर्ष उल्लास जोश एवं उत्साह से भरा होता है लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं| इस दिन स्कूल कॉलेजों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है, विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की समापन के बाद मिठाई एवं पुरस्कारों का वितरण भी किया जाता है|

15 अगस्त 1947 को लालकिले पर झंडा फहराते हुए हमारे प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था “रात 12:00 बजे जब आधी दुनिया सो रही है भारत जीवन और स्वतंत्रता पाने के लिए जाग रहा है| यह एक ऐसा क्षण है जो दुर्लभ है जब हम पुराने युग से नए युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं भारत पुनः अपनी पहचान बनाएगा आजादी के बाद भारत की प्रगति को देख कर यह कहा जा सकता है कि नेहरु जी का यह कथन आज सार्थक हो रहा है| आज भारत दुनिया भर में राजनीतिक ही नहीं आर्थिक शक्ति के रुप में भी उभर रहा है| भारतीय युवा अपनी प्रतिभा एवं क्षमता पूरी दुनिया मे फैला रहे है| गांव का तेजी से विकास हो रहा है, महिलाओं में पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है|

आजादी प्राप्त करने के बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के साथ ही हमारा देश गणतंत्र हुआ| भारतीय प्रजातंत्र में लिंग जाति धर्म इत्यादि किसी भी आधार पर नागरिकों में भेद नहीं किया जाता| धर्मनिरपेक्षता भारतीय गणतंत्र की एक प्रमुख विशेषता है|

Similar questions