Math, asked by maahira17, 9 months ago

टीन की बनी हुई एक तेल की कुप्पी 10 cm लंबे एक बेलन में एक शंकु के छिन्नक को जोड़ने से बनी है | यदि इसकी कुल ऊँचाई 22 cm है, बेलनाकार भाग का व्यास 8 cm है और कुप्पी के ऊपरी सिरे का व्यास 18 cm है, तो इसके बनाने में लगी टीन की चादर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए (देखिए आकृति 13.25) |

Attachments:

Answers

Answered by nikitasingh79
4

Answer:

कुप्पी को बनाने में लगी टीन की चादर का क्षेत्रफल 782 4/7 cm² है।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

कुप्पी के छिन्नक के ऊपरी सिरे का व्यास = 18 cm

कुप्पी के छिन्नक के ऊपरी सिरे की त्रिज्या  (r1) = 18/2 = 9 cm

कुप्पी के छिन्नक के निचले सिरे की त्रिज्या = कुप्पी के बेलनाकार भाग की त्रिज्या (r2)= 8/2 = 4 cm  

कुप्पी की ऊँचाई = 22 cm

तथा कुप्पी के बेलनाकार भाग की ऊँचाई  (h2) = 10 cm

अत: छिन्नक की ऊँचाई = कुप्पी की ऊँचाई – कुप्पी के बेलन की ऊँचाई  (h1) = 22 − 10 = 12 cm

शंकु के छिन्नक की तिर्यक ऊँचाई (l) = √{(r1 – r2)² + h1²}

l = √{(9 - 4)² + 12²}

l = √(25 + 144)

l = √169

l = 13

अतः,कुप्पी को बनाने में लगी टीन की चादर का क्षेत्रफल,S = कुप्पी के छिन्नक के वक्र पृष्ठ का क्षेत्रफल + कुप्पी के बेलनाकार भाग का पृष्ठीय क्षेत्रफल

S = π(r1 + r2)l + 2πr2 h2          

S = 22/7 × (9 + 4) × 13 + 2 × 22/7 × 4 × 10

S = 22/7 × 13 × 13 + 2 × 22/7 × 4 × 10

S = 22/7 (169 + 80)

S =  22/7 × 249

S =  5478/7

S = 782 4/7 cm²    

अतः,कुप्पी को बनाने में लगी टीन की चादर का क्षेत्रफल 782 4/7 cm² है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

किसी महीने के 15 दिनों में, एक नदी की घाटी में 10 cm वर्षा हुई | यदि इस घाटी का क्षेत्रफल 97280 km2 है, तो दर्शाइए कि कुल वर्षा लगभग तीन नदियों के सामान्य पानी के योग के समतुल्य थी, जबकि प्रत्येक नदी 1072 km लंबी, 75 m चौड़ी और 3 m गहरी है |

https://brainly.in/question/12661213

एक टंकी, जिसके आंतरिक मापन 150 cm x 120 cm x 110 cm हैं, में 129600 cm3 पानी में कुछ छिद्र वाली ईंटे तब तक डाली जाती हैं, जब तक कि ताकि पूरी ऊपर तक भर न जाए | प्रत्येक ईंट अपने आयतन का 1/17 पानी सोख लेती है | यदि प्रत्येक ईंट की माप 22.5 cm x 7.5 cm x 6.5 cm हैं, तो टंकी में कुल कितनी ईंटे डाली जा सकती हैं, ताकि उसमें से पानी बाहर न बहे ?

https://brainly.in/question/12661220

Answered by Anonymous
1

\huge\sf{Answer:-}

Given:-

हमें बेलनाकार खंड और फ्रस्ट्रम अनुभाग के सतह क्षेत्र को खोजना होगा और उन्हें जोड़ना होगा। चूंकि यह एक तेल कीप है, यह दोनों छोर पर खुला है।

सिलेंडर: ऊंचाई, एच = 10 सेमी

व्यास, डी = 8 सेमी, त्रिज्या, आर = डी / 2 = 4 सेमी

सतह क्षेत्र (केवल पार्श्व) = 2πrh = 2 = 4 10 = 80mscms = 80 22/7 = 251.4% सेमी

Frustrum = ऊंचाई, एच = 22 सेमी

  • छोटा व्यास, डी = 8 सेमी, छोटा रेडी = डी / 2 = 4 सेमी

  • बड़ा व्यास, डी = 18 सेमी, बड़ा रेडी = डी / 2 = 9 सेमी

  • सतह क्षेत्र (घुमावदार) = π (R + r) l1 = R (R + r) √ (R-r)-+ h²) = 921.74 सेमी

  • कुल सतह क्षेत्र = 251.43 + 921.74 = 1173.17 सेमी
Similar questions