Math, asked by anugund1636, 9 months ago

त्रिज्या 12 cm वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर 120° का कोण अंतरित करती है | संगत वृत्तखंड़ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

Answers

Answered by nikitasingh79
16

Answer:

संगत वृत्तखण्ड का क्षेत्रफल 88.44 cm² है।  

Step-by-step explanation:

दिया है :  

वृत्त की त्रिज्या , r = 12 cm

केंद्रीय कोण ,∠AOB = 120°

वृत्त के केंद्र से जीवा पर एक लम्ब खींचा है  

अतः ∠AOM =  ∠BOM = 60°

समकोण ∆AMO में,

sin 60° = AM/AO  

√3/2 = AM/12cm

AM = 6√3 cm

AB = 2AM  

AB = 2 × 6√3  

AB = 12√3 cm

पुनः, समकोण  ∆AMO में,

cos 60° = OM/AO

½ = OM/12

OM = 12/2

OM = 6 cm

∆OAB का क्षेत्रफल = 1/2 × AB × OM

= 1/2 × 12√3 × 6  

= 36√3 cm²

= 36 × 1.73  

∆OAB का क्षेत्रफल = 62.28 cm²

वृत्तखण्ड का क्षेत्रफल = त्रिज्यखण्ड का क्षेत्रफल - त्रिभुज का क्षेत्रफल

= θ/360°× πr²  - त्रिभुज का क्षेत्रफल

= 120°/360° × 3.14 × (12)² - 62.28

= 1/3 × 3.14 × 144 - 62.28

= 3.14 × 48 - 62.28

= 150.72 - 62.28

वृत्तखण्ड का क्षेत्रफल = 88.44 cm²

अतः, संगत वृत्तखण्ड का क्षेत्रफल 88.44 cm² है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

त्रिज्या 21 cm वाले वृत्त का एक चाप केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करता है | ज्ञात कीजिए :

(i) चाप की लंबाई

(ii) चाप द्वारा बनाए गए त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल

(iii) संगत जीवा द्वारा बनाए गए वृत्तखंड का क्षेत्रफल

https://brainly.in/question/12660652

15 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करती है | संगत लघु और दीर्घ वृत्तखंड़ों के क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए

https://brainly.in/question/12660642

Attachments:
Similar questions